फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: टेट और डीएलएड आवेदन के लिए अब दोगुना देनी होगी फीस, 11 वर्ष बाद किया बदलाव

Fri, 26 Jul 2024 11:42 AM IST
Krishan Singh प्रवीण प्रकाश कुमार, धर्मशाला

सार

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने अब दोगुना फीस चुकानी होगी।
विज्ञापन
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) और दो वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजुकेशन (डीएलएड) की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने अब दोगुना फीस चुकानी होगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने करीब 11 वर्ष बाद फीस के निर्धारित ढांचे में बदलाव किया है।

विज्ञापन


बोर्ड अधिनियम में दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से ईंधन, कागज, स्टेशनरी, प्रिंटिंग सामग्री और यातायात आदि की कीमतों में वृद्धि होने के कारण करीब 11 वर्ष पूर्व निर्धारित आवेदन शुल्क को पुन: निर्धारित किया गया है। अब अभ्यर्थियों को अध्यापक पात्रता परीक्षा और डीएलएड की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने के रूप में दोगुना फीस चुकानी होगी। 

इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड ने अधिसूचना जारी कर दी है। बोर्ड की ओर से जारी की गई अधिसूचना के अनुसार बोर्ड के अध्यक्ष ने बोर्ड अधिनियम 1968 की धारा 19 (3) के तहत दी गई शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस शुल्क में बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन


इस संदर्भ में स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि परीक्षा के दौरान प्रयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री और अन्य साधनों की कीमतों में बढ़ोतरी होने के कारण फीस बढ़ाने का फैसला लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह बदलाव करीब 11 वर्ष बाद किया गया है।

विज्ञापन

वर्ग (टेट)      पहले   अब     (डीएलएड)  पहले     अब
सामान्य         800   1600                      600      1200
ओबीसी        500   1000                      400       800
एससी           500   1000                      400       800
एसटी           500   1000                       400      800
दिव्यांग        500   1000                        400      800
लेट फीस     300    600                         300      600
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें