शेड्यूल के तहत ही निकाला जाएगा परिणाम : डॉ. राजेश
बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा का कहना है कि इस बार रिकार्ड समय में 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम को घोषित करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए मूल्यांकन कार्य को शुरू करने से लेकर अन्य औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए तिथियों का निर्धारण किया है, ताकि रिकार्ड समय में परीक्षा परिणाम को घोषित किया जा सके। उन्होंने कहा कि तय समय में रिजल्ट घोषित करने को लेकर प्रदेश के अध्यापकों से लेकर बोर्ड के कर्मचारियों को सहयोग करना होगा।