25 जुलाई को दसवीं कक्षा की सोशल साइंस विषय और जमा दो कक्षा की जीव विज्ञान, व्यवसाय अध्ययन, गणित की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। 26 जुलाई को दसवीं की अंग्रेजी और जमा दो की राजनीति विज्ञान, उर्दू, संस्कृत, समाज शास्त्र और 28 जुलाई को दसवीं कक्षा की गणित तथा जमा दो कक्षा की भौतिकी, कंप्यूटर विज्ञान, सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाएं (एनएसक्यूएफ) और ब्यूटी एवं वेलनेस की परीक्षा करवाई जाएगी। दसवीं कक्षा की अंतिम परीक्षा 29 जुलाई को आर्ट्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी समर्थित सेवाएं, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी, टेलिकॉम, अर्थशास्त्र व ह्यूमन इकोलॉजी और फैमिली साइंस की परीक्षा होगी। बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा संस्कृत विषयों के प्रश्न पत्र तीन सीरीज ए, बी और सी में उपलब्ध होंगे। ई सीरीज के प्रश्न पत्र केवल विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों को ही उपलब्ध करवाए जाएंगे।
एचपीयू के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 15 से
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला ने नए सत्र के लिए पीजी कोर्स में प्रवेश के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है। 15 से 25 जुलाई तक क्षेत्रीय केंद्र में काउंसलिंग होगी। इसके अनुसार एम कॉम, एलएलबी, संस्कृत, राजनीति विज्ञान में एमए के लिए काउंसलिंग 15 जुलाई को, अर्थशास्त्र, गणित, अंग्रेजी, हिंदी की 16 को, इतिहास और भू गर्भ विज्ञान की काउंसलिंग 18 जुलाई को होगी। एमसीए, पीजीडीसीए कोर्स की 19 जुलाई को और एमबीए की जीडी और इंटरव्यू के लिए 24 और 25 जुलाई की तिथि तय की गई है। काउंसलिंग सुबह दस बजे से क्षेत्रीय केंद्र मोहली, खनियारा धर्मशाला में होगी।