बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए इस बार शैक्षणिक सत्र 2023-24 की मार्च में होने वाली परीक्षाओं की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन स्थलों में वृद्धि की जाएगी। पिछले वर्ष मूल्यांकन के लिए 42 केंद्रों का गठन किया गया था, जबकि इस बार नौ मूल्यांकन केंद्र बढ़ाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोकसभा चुनावों में अध्यापकों की ड्यूटियां लगने से पहले ही बोर्ड कक्षाओं के वार्षिक परिणाम घोषित किए जा सकें। उल्लेखनीय है कि बोर्ड हर साल 15 जून से पहले परिणाम घोषित करता रहा है। अभी लोकसभा चुनाव की तिथियों का एलान नहीं हुआ है लेकिन बोर्ड ने तैयारी पूरी कर ली है।
पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण परीक्षा का परिणाम घोषित
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने सितंबर ली दसवीं, जमा दो कक्षा की अनुपूरक परीक्षा, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार और डिप्लोमाधारक के जिन नियमित परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए आवेदन किया था। उनका परीक्षा परिणाम को घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा कि इस परीक्षा परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी बोर्ड मुख्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं।