प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने छात्रों को दिवाली का तोहफा दिया है। बोर्ड के तहत मैट्रिक और जमा दो की वार्षिक परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख बिना विलंब शुल्क बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी गई है।
इसके अलावा राज्य मुक्त विद्यालय से पंजीकरण और परीक्षा के लिए आवेदन करने की तिथि भी विलंब शुल्क के साथ बढ़ाकर 31 अक्तूबर कर दी है।
स्कूल शिक्षा बोर्ड से मैट्रिक और जमा दो से वार्षिक परीक्षा को आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की थी। बोर्ड से जारी आदेशों के चलते निर्धारित तिथि के बाद 15 नवंबर तक विद्यार्थी 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकते हैं।
उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डा. हरीश गज्जू ने बताया कि राज्य मुक्त विद्यालय से 31 अक्तूबर तक 300 रुपये विलंब शुल्क के साथ विद्यार्थी पंजीकरण और परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए बोर्ड वेबसाइट www.hpbose.org. से हासिल कर सकते हैं।