फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: मूल्यांकन कार्य जल्द, 31 मई तक परिणाम, इस बार गलतियों पर फोकस करेगा बोर्ड

Sat, 01 Apr 2023 12:55 PM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं का समापन हुआ है। उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड मुख्यालय पहुंच जाएंगी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड इस बार रिजल्ट को जल्दी घोषित करने के बजाय इसमें होने वाले गलतियों पर ध्यान देगा। ताकि टॉप-10 की सूची को बार-बार संशोधित न करना पड़े। इसके अलावा उत्तर पुस्तिकाओं का 2 अप्रैल के बाद मूल्यांकन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। स्कूल शिक्षा बोर्ड की इस बार मई माह के अंत तक परीक्षा परिणाम निकालने की कोशिश करेगा। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि 31 मार्च को स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की टर्म-2 परीक्षाओं का समापन हुआ है। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल तक सभी उत्तर पुस्तिकाएं बोर्ड मुख्यालय पहुंच जाएंगी। कुछ औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में 43 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 5,000 के करीब शिक्षक मूल्यांकन कार्य में अपनी सेवाएं देंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस बार परीक्षा परिणाम को जल्द निकालने के बजाय उसकी एक्यूरेसी पर ध्यान दिया जाएगा, ताकि परीक्षार्थियों को बार-बार परेशान न होना पड़े। उन्होंने बताया कि बोर्ड कोशिश करेगा कि दसवीं-12वीं कक्षा के अंतिम परीक्षा परिणाम को मई माह के अंत तक घोषित किया जा सके। गौर रहे कि हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए जाने वाले परीक्षा परिणाम की टॉप-10 सूची में हर बार बदलाव होता है। यह बदलाव अभ्यर्थियों की ओर से अपने परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट होकर उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण करवाने के लिए आवेदन करना पड़ता है। ऐसे में कई बार कई परीक्षार्थियों के अंक बढ़ जाते हैं, जिसके चलते मेरिट लिस्ट में भी बदलाव होता है। स्कूल शिक्षा बोर्ड मैरिट लिस्ट में ऐसे बदलावों से बचने के लिए ही इस बार रिजल्ट को जल्दी घोषित करने के बजाय उसकी एक्यूरेसी पर ध्यान देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें