फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में समस्या हो तो इन नंबरों पर करें फोन, तुरंत होगा समाधान

Thu, 01 Mar 2018 06:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं के सफल संचालन को विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। परीक्षा संचालन के दौरान उत्तरपुस्तिका एकत्रीकरण, परीक्षा से संबंधित अन्य किसी भी प्रकार की जानकारी, सूचना उपलब्ध करवाने सहित

विज्ञापन


 अन्य किसी भी परेशानी पर कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है। बोर्ड का कंट्रोल रूम वार्षिक परीक्षा से एक दिन पहले पांच मार्च से 29 मार्च तक काम करेगा। इसमें सुबह आठ से दस, सायं पांच से सात बजे तक संपर्क किया जा सकता है। 

कंट्रोल रूम सहायक सचिव ललित कुमार निराला की देखरेख में काम करेगा। इसके अलावा वेबसाइट www.hpbose.org पर लॉगइन कर हेल्प लिंक पर संबंधित जिलों के दूरभाष नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन


 ई-मेल आईडी- hpbose2011@gmail.com पर कोई भी शिकायत की जा सकती है। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड ने वार्षिक परीक्षाओं के संचालन के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया है। कोई भी समस्या आने पर इसमें संपर्क किया जा सकता है। 

दसवीं की परीक्षा सामग्री को यहां करें फोन 

परीक्षा से संबंधित सामग्री गंतव्य स्थान पर उपलब्ध करवा दी गई है। मंडी और कांगड़ा (एस-जेड) जिलों के कर्मचारियों को कोई समस्या आने पर वे 01892-242151 पर संपर्क कर सकते हैं।

कांगड़ा (ए-आर) 01892-242149, हमीरपुर, बिलासपुर और चंबा के लिए 01892-242148, शिमला, सिरमौर, लाहौल-स्पीति और किन्नौर 01892-242119, कुल्लू, सोलन और ऊना 01892-242128 पर संपर्क कर सकते हैं। 

मंडी, लाहौल-स्पीति और कांगड़ा (आर) को 01892-242139, कांगड़ा (ए-पी) 01892-242140, हमीरपुर, किन्नौर, शिमला 01892-242141, बिलासपुर, चंबा, कुल्लू और कांगड़ा (एस टू एंड) 01892-242142, सिरमौर, सोलन, ऊना 01892-242150 नंबर पर संपर्क करें। 

 

एसओएस से संबंधित जानकारी को यहां करें संपर्क 

एसओएस की मिडल और मैट्रिक कक्षाओं के लिए 01892-242199 और जमा दो की परीक्षाओं के लिए 01892-242152 पर संपर्क किया जा सकता है।वार्षिक परीक्षा के परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी को 01892242161 और प्रश्न पत्र के बारे में जानकारी को 01892-24162 और 01892-242190 पर संपर्क किया जा सकता है। 

दो शिफ्टों में ये कर्मचारी होंगे 
परीक्षा में कोई समस्या होने पर दूरभाष 01892-242216 और 242217 पर संपर्क किया जा सकता है। सुबह आठ से दस बजे तक सुपमा देवी लिपिक और निशा कुमारी कंट्रोल रूम में मौजूद रहेंगी, जबकि सायं पांच से सात बजे तक विजय कटोच और रूपलाल अपनी सेवाएं कंट्रोल रूम में देंगे। 
विज्ञापन

शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों में तैनात किया स्टाफ

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च-2018 की वार्षिक परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र में अधीक्षक और उप अधीक्षकों की नियुक्ति कर दी है। बोर्ड ने अपनी वेबसाइट www.hpbose.org में अधीक्षक और उप अधीक्षक की सूची उपलब्ध करवा दी है।

स्कूल मुखिया बोर्ड की वेबसाइट से अध्यापकों के नियुक्ति पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही जिन परीक्षा केंद्रों में अधीक्षक और उप अधीक्षक की नियुक्ति बोर्ड ने नहीं की है, ऐसे स्कूल प्रमुख अपने स्तर पर अधीक्षक और उप अधीक्षक की नियुक्ति कर सकते हैं।

उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ हरीश गज्जू ने बताया कि परीक्षा केंद्रों के लिए अधीक्षक और उप अधीक्षक की नियुक्ति कर दी गई है। वार्षिक परीक्षाओं के लिए बोर्ड से जारी उत्तर पुस्तिकाओं और परीक्षा से संबंधित अन्य सामग्री को जांच मिलान हस्ताक्षर चार्ट के साथ परीक्षा से पूर्व मिलान कर लें। इसमें किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि होने पर बोर्ड से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें