फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल की बेटियों ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतकर दिया होली का तोहफा

Thu, 01 Mar 2018 05:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला/ बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

सूबे की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर होली का तोहफा दिया है।  आंध्रप्रदेश के पैडावाद लापुड़ी में हुई 10वीं नेशनल बीच कबड्डी चैंपियनशिप का खिताब हिमाचल की महिला टीम ने जीत लिया है।

विज्ञापन


प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिमाचल टीम ने हरियाणा को 10 अंकों से पराजित किया। मैच का स्कोर 45-35 अंक रहा। वहीं, पुरुष वर्ग में हिमाचल की टीम ने सिल्वर मेडल जीता है। पुरुष टीम सेमीफाइनल में उत्तराखंड से सिर्फ दो अंक से हारी। 

उत्तराखंड ने हिमाचल 42-40 अंक से पराजित किया। इससे पहले हिमाचल की महिला टीम ने सेमीफाइनल में पश्चिम बंगाल को एकतरफा मुकाबले में 50-28 से हराया। टीम के कोच संजीव कुमार ने कहा कि महिला टीम ने पूरी चैंपियनशिप में कोई मुकाबला नहीं हारा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम जयराम ठाकुर ने दोनों टीमों को दी बधाई

हिमाचल एसोसिएशन ऑफ कबड्डी के महासचिव रत्न लाल ठाकुर ने कहा कि सूबे की दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से कबड्डी टीमों को सम्मानित करने का आग्रह किया।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें