हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड आठवीं से लेकर 12वीं कक्षा तक की कंपार्टमेंट परीक्षाएं अगले महीने लेगा। परीक्षाएं चार सितंबर से शुरू होंगी और 22 सितंबर तक चलेंगी। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि नौंवी और 11वीं कक्षा की कंपार्टमेंट परीक्षाएं 12:45 बजे से सायं चार बजे तक होंगी। 8वीं, 10वीं व 12वीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सुबह 8:45 से दोपहर 12 और एसओएस परीक्षार्थियों की परीक्षाएं सांय 1:45 बजे से पांच बजे तक होंगी।
नौंवी और 11वीं कक्षा की मार्च में संचालित की परीक्षाओं में जिन नियमित परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम स्कूलों की ओर से कंपार्टमेंट घोषित किया है, उन परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट की परीक्षाएं संबंधित स्कूलों में आंतरिक रूप से चार सितंबर को ही दोपहर 12:45 बजे से सांय चार बजे तक होंगी।
आठवीं कक्षा के राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत ली जाने वाली कंपार्टमेंट की परीक्षाओं का आयोजन दोपहर 1:45 बजे से सांय पांच बजे तक होगा। चार सितंबर को अंग्रेजी, पांच को हिंदी, छह को कला और गृह विज्ञान, आठ को गणित, 11 को संस्कृत, 12 को सामाजिक विज्ञान और 13 सितंबर को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।
10वीं कक्षा की नियमित और एसओएस की डेटशीट
दसवीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं चार सितंबर से सुबह 8:45 से 12, एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 1:45 बजे से सांय पांच बजे तक होंगी। चार सितंबर को गणित, पांच को हिंदी, छह को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आठ को सामाजिक शास्त्र, 11 को अंग्रेजी और 12 सितंबर को उर्दु, तमिल, तेलगु, संस्कृत और पंजाबी विषय की परीक्षा का आयोजन होगा।
13 सितंबर को कला, म्यूजिक, गृह विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, ऑटोमाबाइल, सिक्योरिटी, रिटेल, इन्फोर्मेशेन टेक्नोलाजी, एग्रीकल्चर, ट्रैवल एंड टूरिज्म, टेलीकॉम, फिजिकल एजुकेशन, बीएफएसआई, पलंबर, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक्स, अपीरल्स, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट और हेल्थ केयर विषय की परीक्षा होगी।
12वीं कक्षा की नियमित व एसओएस की डेटशीट
12वीं कक्षा की नियमित परीक्षार्थियों की परीक्षाएं चार सितंबर से सुबह 8:45 से 12, एसओएस के परीक्षार्थियों की परीक्षाएं 1:45 बजे से सांय पांच बजे तक होंगी। चार सितंबर को अंग्रेजी, पांच को अर्थशास्त्र, छह को जियोग्राफी, आठ को केमिस्ट्री और पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन विषय की परीक्षा होगी। 11 सितंबर को राजनीतिक विज्ञान, 12 को हिंदी और उर्दू, 13 को गणित, 14 को इतिहास, 15 को अकाउंटेंसी और फिजिक्स, 16 सितंबर को म्यूजिक, 18 को बायोलॉजी और बिजनेस स्टडी, 19 को संस्कृत, 20 को समाजशास्त्र और 21 सितंबर को होम साइंस विषय की परीक्षा होगी।
22 सितंबर को फिजिकल एजुकेशन, योग, कंप्यूटर साइंस, एग्रीकल्चर, हेल्थकेयर, आईटीईएस, मीडिया एंड इंटरटेनमेंट, रिटेल, प्राइवेट सिक्योरिटी, टेलीकाम, टूरिज्म, बीएफएसआई, ब्यूटी एंड वेलनेस, इलेक्ट्रानिक एंड हार्डवेयर, प्लंबर, फ्रेंच, डांस, फाइनेंशियल लिटरेसी, फाइन आर्ट और मनोविज्ञान विषय की परीक्षा होगी।