फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dharamshala Stadium: वर्ल्ड कप मैचों के लिए 15 सितंबर से तैयार की जाएंगी पिचें

Wed, 16 Aug 2023 06:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

एचपीसीए के पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि विश्व कप के मैचों के लिए 15 सितंबर से पिचों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि समय रहते सभी तैयारी पूरी कर ली जाए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईसीसी वनडे क्रिकेट विश्व कप मैचों के लिए सितंबर में तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मैदान में पिचों को तैयार करने का काम 15 सितंबर से शुरू होगा, ताकि समय रहते मैदान में विश्व के मैचों के लिए पिचें तैयार हो जाएं। इसके लिए एचपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने योजना भी तैयार कर ली है।

विज्ञापन


ग्राउंड स्टाफ ने पिचों का ऑफ सीजन रेनोवेशन काम पूरा कर लिया है। हरियाणा के भिवानी से इसके लिए काली मिट्टी लाई गई थी। धर्मशाला स्टेडियम में कुल नौ पिचें हैं। इनमें मध्य की पांच पिचों पर विकेट कैमरों की सुविधा है। विश्व कप के मैचों के दौरान मध्य की तीन पिचों को उपयोग में लाया जाएगा। स्टेडियम में आईसीसी वनडे विश्व कप के पांच मैचों का आयोजन किया जाएगा। पहला मुकाबला सात अक्तूबर को है।

अंतिम मुकाबला 28 अक्तूबर को न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम यहां 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ मैच खेलेगी। अन्य सात विदेशी टीमों के बीच चार मुकाबले स्टेडियम में खेले जाएंगे।
विज्ञापन


एचपीसीए के पिच क्यूरेटर सुनील चौहान ने बताया कि विश्व कप के मैचों के लिए 15 सितंबर से पिचों को अंतिम रूप देने का काम शुरू कर दिया जाएगा ताकि समय रहते सभी तैयारी पूरी कर ली जाए। स्टेडियम में एक दिवसीय मैचों के हिसाब से पिचों को तैयार किया जाएगा, जो दोनों पारियों में एक जैसी खेले। प्रैक्टिस एरिया में भी वैसी ही पिचें तैयार की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें