फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को नशे से बचाएंगे, पाठ्यक्रम में होगा बदलाव : सोनी

Mon, 31 Dec 2018 01:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुरेंद्र जम्वाल, अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा है कि वे सरकारी स्कूल से पढ़कर इस मुकाम तक पहुंचे हैं और हर समस्या से वाकिफ हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को नशे से बचाने, पाठ्यक्रम में बदलाव और स्कूल परिसरों को क्लीन और ग्रीन रखने पर काम किया जाएगा।   

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में डॉ. सोनी ने कहा कि वे तीन प्रमुख काम करेंगे। शिक्षा को आधुनिक ढंग से बनाया जा सके इस पर काम किया जाएगा। बच्चों को कैसे नशे से दूर रखा जाए, इस पर भी रणनीति तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिस दिन बच्चों का बैग मुक्त दिन होता है, उस दिन विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के माध्यम से अवगत करवाया जाएगा।

इसमें योग, परिश्रम, श्रम साधना आदि विशेष रूप से शामिल होंगे। स्कूल परिसर को कैसे क्लीन और ग्रीन रखा जाएगा यह भी बच्चों को बताया जाएगा। सोनी ने कहा परिवार की विपरीत परिस्थितियों से खुद सरकारी स्कूल में पढ़कर आज इस मुकाम पर पहुंचा हैं और सरकारी स्कूल से भलीभांति वाकिफ हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किन समस्याओं के साथ सरकारी स्कूलों के बच्चे गुजरते हैं, उन्हीं समस्याओं को बैठक में शिक्षा जगत के प्रबुद्ध लोगों के साथ साझा कर सुलझाया जाएगा। डॉ. सोनी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से 1992 से जुड़े हैं और विभिन्न पदों पर आसीन होकर आज जो उपलब्धि हासिल हुई है, वह मेहनत और विद्यार्थी परिषद से जुड़े होने का नतीजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें