फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE Dharamshala: डीजी लॉकर पर मिलेगा अब 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, शिक्षा बोर्ड ने दी सुविधा

Wed, 14 Jun 2023 12:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थी जब चाहे अपने दस्तावेज की प्रतिलिपि खुद ही निकाल सकेंगे।
विज्ञापन
डीजीलॉकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीजी लॉकर की सुविधा प्रदान कर दी है। बोर्ड की ओर से डीजी लॉकर पर सत्र 2023 की 12वीं की परीक्षा के प्रोवोजिनल सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा दिए हैं। बोर्ड दो दिन के भीतर दसवीं के भी सर्टिफिकेट उपलब्ध करवा देगा। डिजिटल लॉकर की सुविधा मिलने के बाद विद्यार्थी जब चाहे अपने दस्तावेज की प्रतिलिपि खुद ही निकाल सकेंगे।

विज्ञापन


विद्यार्थी मोबाइल एप या कंप्यूटर के माध्यम से डिजिटल लॉकर की अधिकृत वेबसाइट पर पंजीकरण करवाकर इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। बहुत से ऐसे छात्र जो कि हिमाचल से बाहर या विदेशों के संस्थानों में दाखिला लेना चाहते हैं, बोर्ड से सर्टिफिकेट उपलब्ध करवाए जाने की मांग कर रहे थे। इसी के मद्देनजर बोर्ड की ओर से सर्टिफिकेट डीजी लॉकर पर उपलब्ध करवा दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि कुछ वर्ष पहले प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने विद्यार्थियों को डिजिटल लाकर की सुविधा प्रदान करने की बात कही थी। अब यह कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं इस संदर्भ में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि किसी छात्र को डिटेल मार्क्सशीट की आवश्यकता है तो वह बोर्ड कार्यालय से सत्यापित की गई डिटेल मार्क्सशीट ले सकता है। प्रिंटिंड मार्क्सशीट के लिए भी सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई हैं और शीघ्र ही बोर्ड की ओर से दसवीं की मार्क्सशीट भी विद्यालयों में उपलब्ध करवा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें