फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला: हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने घोषित किया अनुपूरक परीक्षा का परिणाम

Fri, 07 Oct 2022 10:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को अगस्त, 2022 में संचालित की गई जमा दो कक्षा की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि 3,344 अभ्यर्थियों ने अनुपूरक परीक्षा दी थी।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शुक्रवार को अगस्त, 2022 में संचालित की गई जमा दो कक्षा की अनुपूरक परीक्षा का परिणाम घोषित किया। बोर्ड की सचिव डॉ. मधु चौधरी ने बताया कि 3,344 अभ्यर्थियों ने अनुपूरक परीक्षा दी थी। इनमें 1,490 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। 1,628 अभ्यर्थियों को कंपार्टमेंट घोषित किया गया है। इसके अलावा एक अभ्यर्थी को फेल करार दिया गया है, जबकि अनुपूरक परीक्षा का परिणाम 45.18 फीसदी रहा है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन


परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन, पुनर्निरीक्षण करवाने के इच्छुक परीक्षार्थी ऑनलाइन और संबंधित पाठशाला के माध्यम से बोर्ड आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान परीक्षार्थी को पुनर्मूल्यांकन के लिए 500 रुपये, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 400 रुपये प्रति विषय के हिसाब से 22 अक्तूबर तक आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए संबंधित विषय में कम से कम 20 फीसदी अंक होना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें