फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE: एसओएस से आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए 16 अगस्त तक करें आवेदन

Thu, 04 Aug 2022 08:17 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा सत्र सितंबर 2022 की अनुपूरक परीक्षा के लिए राज्य मुक्त विद्यालय से आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन) के तहत परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका दिया है। 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा सत्र सितंबर 2022 की अनुपूरक परीक्षा के लिए राज्य मुक्त विद्यालय से आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षा में फ्रेश एडमिशन (डायरेक्ट एडमिशन) के तहत परीक्षार्थियों को ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का मौका दिया है। यह सुविधा केवल सत्र सितंबर 2022 की अनुपूरक परीक्षा के लिए ही मान्य होगी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि परीक्षार्थी फ्रेश एडमिशन के लिए अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र एसओएस के नजदीकी अध्ययन केंद्र से केवल ऑनलाइन माध्यम से 16 अगस्त तक बिना विलंब शुल्क सहित भर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस परीक्षा के लिए केवल ऐसे अभ्यर्थी ही पात्र होंगे, जिनका दो वर्ष का आवश्यक अंतराल पूर्ण हो चुका है अथवा सितंबर 2022 में पूर्ण होने वाला है। यदि कोई अध्ययन केंद्र परीक्षार्थी के आवश्यक अंतराल के पूर्ण होने से पूर्व आवेदन करता है तो परीक्षार्थी के आवेदन को रद्द किया जाएगा और संबंधित अध्ययन केंद्र के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन
शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से (सेंट्रल सेक्टर स्कीम ऑफ स्कॉलरशिप फॉर कॉलेज एंड यूनिवसिर्टी स्टूडेंट) के अंतर्गत चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मेधावियों से आवेदन करने को कहा है। बोर्ड अध्यक्ष ने कहा कि वे मेधावी जिनके मार्च 2022 में 400 अंक हैं, वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र के प्रथम 2021, दूसरे 2020, तृतीय 2019 के लिए जारी छात्रवृत्तियों के नवीनीकरण के लिए भी आवेदन मांगे हैं। पात्र विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन संबंधित शिक्षण संस्थान के सक्षम अधिकारियों के सत्यापन सहित 31 अक्तूबर तक प्रस्तुत कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें