फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: अंक प्रतिशतता लेने में टॉप पर विज्ञान संकाय के विद्यार्थी

Fri, 19 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित किए गए 12वीं के परीक्षा परिणाम की मैरिट लिस्ट में विज्ञान संकाय के विद्यार्थी टॉप पर रहे हैं। 97.6 प्रतिशत अंक हासिल कर जहां विज्ञान संकाय का विद्यार्थी 10वें रैंक पर पहुंचा है, तो वहीं वाणिज्य संकाय का प्रथम स्थान हासिल करने वाले टॉपर छात्र ने भी 97.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं टॉप-10 में शुमार 83 विद्यार्थियों की मैरिट लिस्ट मात्र 4.2 फीसदी अंकों के अंतराल में ही निपट गई।

विज्ञापन


साइंस संकाय में 99.4, कला में 98.2 और वाणिज्य में 97.6 फीसदी अंक लेने वाले विद्यार्थी टॉपर बने हैं। विज्ञान संकाय के टॉपर ने जहां 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं, वहीं 10वें स्थान पर रहने वाले छात्र ने 97.6 फीसदी अंक हासिल किए हैं, जबकि साइंस संकाय की पूरी मैरिट लिस्ट नौ अकों और 1.8 प्रतिशतता में ही सिमट गई है। इसके अलावा वाणिज्य संकाय की मैरिट लिस्ट भी 12 अंकों और 2.4 प्रतिशतता, जबकि कला संकाय की मैरिट लिस्ट 13 अंकों व 2.6 फीसदी के अंतराल में सिमटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें