93,564 विद्यार्थियों ने दी है परीक्षा
इस बार 93,564 विद्यार्थियों प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। विद्यार्थी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 10वीं की परीक्षाएं 3 से 29 मार्च और 12वीं की परीक्षाएं 3 मार्च से 1 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा का आयोजन 384 केंद्रों पर हुआ था। 5 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू किया गया था।
41 केंद्रों पर हुआ मूल्यांकन कार्य
स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इस बार मूल्यांकन कार्य के लिए प्रदेश भर में करीब 41 केंद्र स्थापित किए थे। जहां पर 10वीं और 12वीं कक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य किया गया है। इस दौरान 10वीं और 12वीं कक्षा के मूल्यांकन कार्य के लिए करीब 5,000 शिक्षकों की ड्यूटियां लगाई गई थीं।
आधार कार्ड के साथ जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के सर्टिफिकेटों को आधार कार्ड से जोड़ेगा। सर्टिफिकेटों के आधार कार्ड से जुड़ने के बाद जहां डुप्लीकेट सर्टिफिकेट हासिल करने में आसानी होगी, वहीं फर्जी सर्टिफिकेटों की संभावना कम हो जाएगी। जानकारी के अनुसार शिक्षा बोर्ड जल्द ही 10वीं और 12वीं के सर्टिफिकेट को आधार कार्ड से लिंक करने की नई व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य प्रमाण पत्रों की सुरक्षा बढ़ाना और डुप्लीकेट सर्टिफिकेट प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।