फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE 12th Result: पुनर्मूल्यांकन के बाद हलवाई की बेटी बनीं कॉमर्स संकाय टॉपर, पढ़ें सफलता की कहानी

Thu, 09 Jul 2026 07:27 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थानाकलां (ऊना)।

सार

 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में मुस्कान प्रदेश की मेरिट सूची में 488 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाने पर अंक बढ़कर 494 हो गए, जो कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थी से भी अधिक हैं।
विज्ञापन
हलवाई की बेटी मुस्कान बनीं हिमाचल की टाॅपर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धुंदला की छात्रा मुस्कान ठाकुर निवासी कुसां रानौतां ने एचपी बोर्ड की जमा दो परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन के बाद प्रदेशभर की टॉप-10 मेरिट सूची (कॉमर्स संकाय) में प्रथम स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन करवाने पर अंक बढ़कर 494 हुए
प्रारंभिक परीक्षा परिणाम में मुस्कान प्रदेश की मेरिट सूची में 488 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी। इसके बाद उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करवाने पर अंक बढ़कर 494 हो गए, जो कॉमर्स संकाय में प्रथम स्थान पर रहे विद्यार्थी से भी अधिक हैं।
 

पिता करते हैं हलवाई का काम
इसके साथ ही मुस्कान एचपी स्कूल शिक्षा बोर्ड की टॉप मेरिट सूची में शामिल हो गई है। मुस्कान ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों के मार्गदर्शन और कठिन परिश्रम को दिया है। उनके पिता सुभाष चंद अमृतसर में हलवाई का कार्य करते हैं, जबकि माता मीना कुमारी गृहिणी हैं। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद पिता सुभाष चंद ने हमें बेहतर शिक्षा दिलाने में कोई कमी नहीं छोड़ी।


 
विज्ञापन

आईएएस अधिकारी बनना है मुस्कान का सपना
शिक्षकों के मार्गदर्शन, प्रेरणा और निरंतर सहयोग के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। मुस्कान का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में चयनित होकर समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सेवा करना है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य किशोरी लाल ने कहा कि यह पूरे विद्यालय, क्षेत्र और जिला ऊना के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि मुस्कान की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें