फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक आयुक्त अर्शिया ने पास की एचएएस परीक्षा, शिखा ने बिना कोचिंग हासिल की सफलता

Sun, 21 Mar 2021 09:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/चुवाड़ी (चंबा)/मंडी
विज्ञापन
अर्शिया शर्मा और शिखा समितिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा(एचएएस) की परीक्षा में तृतीय स्थान पर रहीं अर्शिया शर्मा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। मौजूदा समय में आबकारी एवं कराधान विभाग में सहायक आयुक्त पद पर कार्यरत होते हुए अर्शिया शर्मा का चयन एचएएस के लिए हुआ है। अर्शिया ने बताया कि एचएएस की परीक्षाओं की तैयारियों में पिता का विशेष योगदान रहा है। पिता सतीश शर्मा भी आबकारी एवं कराधान विभाग में संयुक्त आयुक्त पद पर कार्यरत हैं। माता मीनू शर्मा गृहिणी हैं। भाई रौनन पंडित दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। मूल रूप अर्शिया शर्मा चिंतपूर्णी के नजदीक दलवाड़ी गांव की निवासी हैं। राजधानी के खलीनी क्षेत्र के बीयरखाना में परिजनों के साथ रहती हैं। दो वर्ष पूर्व अर्शिया शर्मा का चयन ईटीओ में हुआ था। दसवीं की पढ़ाई उन्होंने ताराहाल स्कूल से करने के बाद बीटेक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने माता-पिता को आदर्श बताते हुए सफलता का श्रेय अध्यापकों और दोस्तों को भी दिया। 

विज्ञापन


शिखा ने बिना कोचिंग पास की एचएएस परीक्षा
 वहीं, भटियात क्षेत्र के मंगनूह गांव की शिखा समितिया ने बिना कोचिंग हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा उत्तीर्ण कर प्रदेश में चौथा स्थान हासिल किया है। शिखा की कामयाबी के जिला में खुशी की लहर दौड़ गई है। उन्हें बधाई देने के लिए लोग घर पहुंच रहे हैं। शिखा ने यह कामयाबी बिना किसी कोचिंग के हासिल की है। बेटी की इस उपलब्धि के बाद पिता लिन्जो राम बेहद खुश हैं। माता गुड्डी देवी भी फूले ही नहीं समा रही हैं। शिखा के पिता सेना से सेवानिवृत्त है, जबकि माता गृहिणी हैं। शिखा सात बेटियों में सबसे छोटी हैं। पहले भी वह एचएएस तीन बार, अलाइड दो बार और आरटीओ इंस्पेक्टर की परीक्षा दे चुकी हैं। शिखा ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता को दिया है। 

विज्ञापन

पांच से छह घंटे पढ़ाई कर आकांक्षा ने पास की एचएएस परीक्षा

आकांक्षा - फोटो : अमर उजाला
मंडी शहर के पुरानी मंडी निवासी आकांक्षा ने भी एचएएस परीक्षा पास कर जिले का नाम रोशन किया है। आकांक्षा ने बताया कि उनकी दसवीं की पढ़ाई डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी से हुई है। जमा दो की परीक्षा जीनियस पब्लिक स्कूल नेरचौक और बीएसईसी और एमएसईसी बॉटनी में हंसराज कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से की है। उसके बाद आकांक्षा ने एचएएस परीक्षा की तैयारी शुरू की।

उनके पिता विजय शर्मा दूरसंचार विभाग में अधिशासी अभियंता हैं। माता भावना शर्मा विजय सीसे स्कूल बाल मंडी में अध्यापिका हैं। उन्होंने बताया कि स्कूली समय से ही वह 5 से 6 घंटे पढ़ाई करती हैं। परीक्षा के दौरान उन्हें थोड़ा ज्यादा पढ़ना पड़ा है। उनके साथ प्रदेश भर से 18 अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी भुवनेश्वरी व छोटे भाई राघव शर्मा सहित अपने अध्यापकों को दिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें