फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभा: बुटेल ने ली सर्वदलीय बैठक, नहीं पहुंचे वीरभद्र-धूमल

Mon, 19 Dec 2016 02:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
स्पीकर बृज बिहारी लाल बुटेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो गया है। इस बार सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। सत्र के दौरान नोटबंदी, भ्रष्टाचार, सुरक्षा व्यवस्था, अवैध भवन और खनन जैसे कई मुद्दे उठेंगे। 23 दिसंबर तक चलने वाले सत्र में पांच बैठकें होंगी।
विज्ञापन


सत्र शुरू होने से ठीक पहले सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी जिसमें दोनों दलों की ओर से नेता शामिल हुए। इस बैठक में सीएम वीरभद्र और विपक्ष के नेता प्रेम कुमार धूमल शामिल नहीं हुए।

सत्ता पक्ष की ओर से मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विपक्ष की ओर से सुरेश भारद्वाज बैठक में पहुंचे। बैठक के दौरान सभी दलों से अपील की गई कि वे हंगामा न करें और लोगों से जुड़े मुद्दों पर खुलकर चर्चा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्ष से मिले धूमल, आधा घंटा हुई चर्चा

इससे पहले विपक्ष के नेता व पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल ने विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात की। जिया रेस्ट हाउस में करीब आधा घंटे तक दोनों नेताओं ने चाय पी और राजनीतिक मसलों पर आपस में बातचीत की। बुटेल ने नेता प्रतिपक्ष को सदन की कार्यवाही शांतिपूर्वक ढंग से चलाने की भी अपील की।
 
बारहवीं विधानसभा के तेरहवें सत्र में हिस्सा लेने के लिए रविवार को ही सत्तापक्ष और विपक्ष के विधायक धर्मशाला पहुंच गए थे। अगले साल दिसंबर में सरकार का कार्यकाल पूरा होने के कारण प्रदेश की 12वीं विधानसभा का यह अंतिम शीत सत्र होगा। सत्र की शुरुआत पूर्व शिक्षा मंत्री व भोरंज से पूर्व भाजपा विधायक आईडी धीमान के देहांत पर शोकोद्गार प्रस्ताव से होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें