फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायकों को मोबाइल ऐप पर मिलेगा हर सवाल का जवाब

Tue, 31 Mar 2015 08:26 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
देश में ई-विधान शुरू करने वाला पहला राज्य बनने के बाद हिमाचल ने अब विधायकों के लिए नई हाईटेक व्यवस्था शुरू की है। विधानसभा से जुड़ी तमाम जानकारियां अब विधायकों को उनके मोबाइल फोन पर उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन


विस सत्र के दौरान प्रश्नकाल शुरू होने से पहले ही विधायकों को तमाम सवालों के जवाब उनके मोबाइल पर मिल जाएंगे। ये व्यवस्था भी देश में पहली बार ही शुरू हो रही है।

सोमवार को हिमाचल विधानसभा लाइब्रेरी हॉल में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने ई-विधान मोबाइल ऐप लांच किया। विधानसभा प्रशासन सभी विधायकों को वाई-फाई इंटरनेट डोंगल उपलब्ध करवा रहा है। पहला डोंगल सीएम को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐप के दूसरे भाग पर भी चल रहा है काम

विधानसभा प्रशासन की ओर से ई-विधान मोबाइल ऐप भाग 2 का कार्य भी चल रहा है। इसके तहत मोबाइल ऐप को विधानसभा वार जोड़ा जाएगा।

विधायक अपने निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को मोबाइल के जरिये जान सकेंगे। उसका निपटरा भी करवा पाएंगे। क्षेत्रवार ऐप से विधायक और अधिकारियों को जोड़ा जाएगा, जिसके जरिये विधायकों को सीधे अधिकारियों से संपर्क स्थापित करने में आसानी होंगी।

हिमाचल विधानसभा बीबीएल बुटेल ने कहा कि हिमाचल में पेपरलेस काम करने की दिशा में विधानसभा की ओर से लगातार काम किया जा रहा है। अब मोबाइल ऐप लांच किया है। इस कदम को आगे बढ़ाया

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बताया कि हिमाचल ने ई-विधान के जरिये एक नया इतिहास बनाया है। उसी कड़ी में मोबाइल ऐप अगला कदम है। इससे विधायकों को काफी लाभ मिलेगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें