मैदानी इलाकों में बढ़ रही गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों की ओर रुख करने लगे हैं। शनिवार को वीकेंड पर किन्नौर के प्रमुख पर्यटन स्थल कल्पा में पर्यटकों की भारी भीड़ रही। प्रकृति के सुंदर नजारों और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक किन्नौर पहुंच रहे हैं। पर्यटकों के बीच ऐतिहासिक कल्पा गांव विशेष रूप से लोकप्रिय हो रहा है। पर्यटक वहां पहुंचकर प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं।