अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 28 सितंबर से 18 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे थे। 18 अक्तूबर को अंतिम तिथि बीत जाने के बाद अब अभ्यर्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी किए गए आवेदनों में गलती की स्थिति में 22 से 24 अक्तूबर तक सुधार कर सकेंगे।
इसके अलावा अगर कोई अभ्यर्थी श्रेणी और उसकी उप श्रेणी में सुधार करना चाहता है तो संबंधित दस्तावेजों और फीस के साथ बोर्ड के पास 31 अक्तूबर तक ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है। अभ्यर्थी परीक्षा से चार दिन पहले बोर्ड की वेबसाइट से अपने-अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 18 अक्तूबर तक बिना लेट फीस के आवेदन मांगे गए थे। अब अभ्यर्थी 600 रुपये लेट फीस के साथ 21 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे।
किस दिन काैन से विषय का पेपर
विषय तिथि समय
जेबीटी 15 नवंबर 10:00 से 12:30
शास्त्री 15 नवंबर 2:00 से 4:30
टीजीटी आर्ट्स 17 नवंबर 10:00 से 12:30
टीजीटी मेडिकल 17 नवंबर 2:00 से 4:30
टीजीटी नॉन मेडिकल 24 नवंबर 10:00 से 12:30
भाषा शिक्षक 24 नवंबर 2:00 से 4:30
पंजाबी 26 नवंबर 10:00 से 12:30
उर्दू 26 नवंबर 2:00 से 4:30