हिमाचल प्रदेश में अब मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (एमबीए) की पढ़ाई बीच में छोड़ने वालों की मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। एमबीए की पढ़ाई अधूरी छोड़ने वालों को भी बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स के सर्टिफिकेट मिलेंगे।
हिमाचल तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर ने यह निर्णय लिया है। दो सेमेस्टर उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को तकनीकी विवि हमीरपुर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन देगा।
दो वर्ष की एमबीए डिग्री में कुल चार सेमेस्टर होते हैं। अकसर देखने में आता है कि एमबीए की पढ़ाई के दौरान कई छात्रों को सरकारी या प्राइवेट कंपनियों में नौकरी मिल जाती है। कुछ निजी कारणों से एमबीए की पढ़ाई अधूरी छोड़ देते हैं।