फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBSE दसवीं में छाए सूबे के होनहार

Wed, 21 May 2014 09:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीएसई के मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में हिमाचल के होनहारों ने भी अपना लोहा मनवाया। इन्होंने 90 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन


प्रदेश भर के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने 10 सीजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्टता के पैमानों को पार किया है। प्रदेश के अधिकतर स्कूलों का परीक्षा परिणाम सौ फीसदी रहा है।

10 सीजीपीए हासिल करने वालों में कहीं छात्राओं ने बाजी मारी तो कहीं छात्र आगे निकले हैं। कांगड़ा और ऊना में छात्राएं, हमीरपुर में छात्र और छात्राएं बराबर, मंडी और कुल्लू में लड़कों ने तो सिरमौर में छात्राओं ने बाजी मारी।
विज्ञापन


चंबा जिले में छात्र, बिलासपुर, सोलन, शिमला रामपुर में छात्र और छात्राएं बराबरी पर रहे। उधर, राजधानी शिमला के सीबीएसई बोर्ड के अधिकतर स्कूलों में सौ फीसदी रिजल्ट रहा और बेटियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


शिमला में इनका रहा दबदबा

डीएवी लक्कड़ बाजार, दयानंद पब्लिक स्कूल, लोरेंटो तारा हाल स्कूल, सेंट थॉमस स्कूल और कानवेंट ऑफ जिजस एंड मैरी स्कूल की छात्राओं ने बड़ी संख्या में 10 सीजीपीए हासिल कर प्रदेश और स्कूल का नाम रौशन किया है। उधर, स्कूल प्रबंधन भी बच्चों की कामयाबी से संतुष्ट हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें