अभ्यर्थी अपना परीक्षा शुल्क 28 फरवरी तक बैंक ड्राफ्ट बोर्ड कार्यालय के कैश काउंटर में जमा करवा सकते हैं, जबकि उन्हें परीक्षा शुल्क रसीद को संबंधित परीक्षा शाखा में अवश्य जमा करवाना होगा।
हिमाचल प्रदेश राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) के तहत आठवीं, दसवीं व 12वीं कक्षा के करीब 1126 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेशपत्र बिना परीक्षा शुल्क के बोर्ड कार्यालय में जमा करवा दिए। शिक्षा बोर्ड ने 28 फरवरी तक बैंक ड्राफ्ट बोर्ड कार्यालय के कैश काउंटर में जमा करवाने का मौका दिया है। इन्हें कैश काउंटर से प्राप्त रसीद को संबंधित परीक्षा शाखा में भी जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एसओएस के तहत पंजीकरण करवाने वाले आठवीं, दसवीं व 12वीं कक्षा के बच्चों को शुल्क जमा करवाने का एक मौका दिया है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि ऐसे परीक्षार्थी जिनका पंजीकरण अध्ययन केंद्र से किया गया है, लेकिन उन्होंने अपना परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाया है।
ऐसे अभ्यर्थी अपना परीक्षा शुल्क 28 फरवरी तक बैंक ड्राफ्ट बोर्ड कार्यालय के कैश काउंटर में जमा करवा सकते हैं, जबकि उन्हें परीक्षा शुल्क रसीद को संबंधित परीक्षा शाखा में अवश्य जमा करवाना होगा। उन्होंने बताया कि वांछित परीक्षा शुल्क बोर्ड कार्यालय में जमा न करवाने की स्थिति में परीक्षार्थियों को रोलनंबर जारी नहीं किया जाएगा।