फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा बोर्डः एसओएस बारहवीं का परीक्षा परिणाम घोषित, इतने परीक्षार्थी हुए पास

Sun, 29 Oct 2017 01:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड की एसओएस (राज्य मुक्त विद्यालय) के तहत सितंबर में आयोजित जमा दो की परीक्षा का परिणाम 41.45 फीसदी रहा है। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शनिवार को एसओएस की सितंबर में हुई परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 
विज्ञापन


परीक्षा में प्रदेश भर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13984 परीक्षार्थी बैठे थे। इसमें से 5797 परीक्षार्थी पास हुए हैं, जबकि 4536 परीक्षार्थियों की री-अपीयर है। इसके अलावा जिन परीक्षार्थियों के पांच साल की अवधि पूरी हो चुकी है। 

उनका परीक्षा परिणाम अनुत्तीर्ण है। ऐसे अभ्यर्थियों को अध्ययन केंद्र के माध्यम से दोबारा पंजीकरण करवाना होगा। पंजीकरण के बाद एसओएस की मार्च-2018 में होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव अश्वनी राज शाह ने बताया कि सितंबर माह में हुई एसओएस की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुनर्मूल्यांकन के लिए 13 तक करें आवेदन

अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका के पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के लिए 13 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पुनर्मूल्यांकन के लिए 400, जबकि पुनर्निरीक्षण के लिए 300 रुपये फीस निर्धारित की गई है।

वहीं री-अपीयर घोषित परीक्षार्थियों की परीक्षा मार्च माह में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं के साथ होगी। इसके लिए 28 नवंबर तक  बिना विलंब शुल्क के साथ, 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ 13 दिसंबर, 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ 30 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें