मृतकों मे परमिंदर दीवान (40) निवासी बावा बुद्धा जी नगर रामामंडी जालंधर, जबकि उनकी बेटी निधि दीवान (21) की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। उनके बेटे आदित्य दीवान की नेरचौक मेडिकल काॅलेज में दम तोड़ दिया। जबकि परमिंदर की पत्नी रितु दीवान (36) और एक अन्य मानव कश्यप (6) घायल हो गए हैं।
सभी धार्मिक पर्यटन नगरी मणिकर्ण में गुरुवार को घूमने पहुंचे थे और शुक्रवार दोपहर बाद वह वाहन से मनाली की तरफ जा रहे थे। सरसाड़ी नामक स्थान पर वाहन करीब दो सौ मीटर खाई में पार्वती नदी के किनारे जा गिरा। घटना के बाद सड़क से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार और आसपास के लोगों ने खाई में उतरकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और घायलों को सड़क तक पहुंचाया। घायलों में मानव को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया है।
भुंतर-मणिकर्ण मार्ग की हालत कई स्थानों पर खस्ता बनी हुई है। इससे पहले भी मार्ग में कई स्थानों पर हादसे हो चुके हैं। सरसाड़ी के पास ही इससे पहले बस दुघर्टनाग्रस्त हो चुकी है, जिसमें 40 से ज्यादा लोगों ने जान गंवाई थी। इसके साथ ही पर्यटक वाहन भी दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।