पहले निजी विश्वविद्यालय के कुछ कोर्सों में कटौती की गई, बाद में इन्हें स्वीकृति दी गई है। इससे संबंधित रिकॉर्ड भी मांगा गया है। कार्यालय के काम से इतर भी सरकारी गाड़ियों का दुरुपयोग किया गया। इसकी भी लॉग बुक तलब की गई। कई अन्य रिकॉर्ड भी जांचे जा रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग के अध्यक्ष केके कटोच का कहना है कि रिकॉर्ड ले जाने की जानकारी आयोग के सचिव को है, उन्हीं से बात करें। निजी शिक्षण संस्थानों को कोर्स आवंटन और टूर नियमानुसार ही किए जाते रहे हैं। वह नहीं मानते कि इस सारी प्रक्रिया मेें अनियमितताएं हुई हैं। आयोग के सचिव उपलब्ध नहीं हुए।