आईजीएमसी में प्रदेश भर से आए मरीजों के लिए गए सैंपल स्वाइन फ्लू के पांच और मामले रिपोर्ट में पॉजिटव पाए गए हैं। बुधवार को सैंपल रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।
पॉजिटिव पाए मामलों में शिमला जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आईजीएमसी उपचार करवाने आए तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि अस्पताल में उपचाराधीन एक कुल्लू और एक बिलासपुर का मामला भी पॉजिटिव पाया गया है। अब तक यहां सात मामले पॉजिटिव पाए जा चुके है, जिनमें दो मामलों की
पुष्टि सोमवार को आई लैब की रिपोर्ट में हुई थी। आईजीएमसी के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डा. जनराज ने बुधवार को पांच और नए मामलों के पॉजिटव पाए जाने की पुष्टि की है। इस रिपोर्ट के आने के साथ ही अस्पताल प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।