फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: हूटर-पायलट गाड़ी के साथ दौड़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष का काफिला, भाजपा ने उठाए सवाल

Tue, 20 Jan 2026 11:06 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)।

सार

 प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार का काफिला हूटर और पायलट गाड़ी के साथ दौड़ रहा है।
विज्ञापन
हूटर-पायलट गाड़ी के साथ दौड़ रहा कांग्रेस अध्यक्ष का काफिला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं रेणुका विधानसभा क्षेत्र से विधायक विनय कुमार का काफिला हूटर और पायलट गाड़ी के साथ दौड़ रहा है। इस पर भाजपा नेता सवाल उठा रहे हैं। उनका कहना है कि यह नियमों के विपरीत है। हाल ही में हरिपुरधार बस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे विनय की गाड़ी के आगे पुलिस की पायलट गाड़ी चली। इसके अलावा नौहराधार क्षेत्र में आग लगने की घटना के बाद विधायक मौके पर पहुंचे तो  इस दौरान भी उनकी गाड़ी हूटर बजाते हुए निकली।

विज्ञापन
Trending Videos

भाजपा ने उठाए सवाल
लोगों का कहना है कि जब भी कभी यहां विधायक आते हैं तो इस प्रकार हूटर व पायलट गाड़ी का प्रयोग किया जा रहा है। यदि सरकार की तरफ से विधायकों को ऐसी सुविधाएं हैं तो अन्य सभी विधायकों को भी मिलनी चाहिए। भाजपा प्रवक्ता प्रताप रावत ने कहा कि विनय कुमार अब केवल विधायक के पद पर हैं। ऐसे में विधायक रहते हुए इस प्रकार की सुविधाएं नहीं लेनी चाहिए कि जब विधायक विधानसभा के उपाध्यक्ष के पद पर थे, तब यह सुविधाएं उनके लिए थीं। लेकिन अब उन्होंने इस पद से त्यागपत्र दे दिया है। उधर, विनय कुमार ने बताया कि भाजपा का काम आरोप लगाने का है। हर विधायक की गाड़ी में हूटर लगा है। 
 

क्या कहते हैं नियम
विधानसभा सदस्यों के लिए पायलट और एस्कॉर्ट की सुविधा आम तौर पर केंद्रीय मोटर वाहन नियम 1989 में अनिवार्य नहीं है। हालांकि, राज्य विशिष्ट नियमों, खतरे की आशंकाओं और सुरक्षा आकलन के आधार पर प्रदान कर सकते हैं। हिमाचल सरकार ने भी विधायक या पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष को पायलट या एस्कॉर्ट सुविधा देने के नियम नहीं बनाए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में उन्हें सरकार की तरफ से पत्र मिला है। पत्र में कहा गया है कि विधायक विनय कुमार विधानसभा उपाध्यक्ष के पद पर रहे हैं। भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक क्लियर करने के लिए पायलट वाहन लगाया जाए। -एनएस नेगी, एसपी सिरमौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें