फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: नए अध्यक्ष की घोषणा से पहले ही जेपी नड्डा के हिमाचल में सक्रिय होने के संकेत, जानें पूरा मामला

Mon, 15 Dec 2025 11:54 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल भाजपा के नए मुख्यालय का नींव पत्थर रखने के अलावा जगत प्रकाश नड्डा शिमला में राज्यपाल और डिप्टी सीएम के आवास पर जाने के अलावा कई नेताओं से भी मिले। 
विज्ञापन
जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब सात साल तक भाजपा की कमान संभालने वाले जेपी नड्डा के शिमला से लौटते ही पार्टी के नए कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष का एलान हो गया। इस जिम्मेदारी से मुक्त होने के बाद नड्डा हिमाचल की राजनीति में सक्रिय हो सकते हैं। ठीक एक दिन पहले शनिवार को शिमला में उनके सम्मान में आयोजित अभिनंदन समारोह में नड्डा ने इसके संकेत दे दिए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री नड्डा के समर्थकों ने राज्य अतिथिगृह पीटरहॉफ के प्रांगण में हुए इस समारोह में भीड़ जुटाकर भी इसका संदेश दिया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी बड़े नेता मौजूद रहे। हिमाचल भाजपा के नए मुख्यालय का नींव पत्थर रखने के अलावा जगत प्रकाश नड्डा शिमला में राज्यपाल और डिप्टी सीएम के आवास पर जाने के अलावा कई नेताओं से भी मिले। मालरोड पर चहलकदमी करने के बाद राजधानी शिमला से दिल्ली लौट गए।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल में सक्रिय होने की चर्चा तेज हो गई
राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से मुक्त होने पर नड्डा के हिमाचल में और सक्रिय होने की चर्चा रविवार से ही तेज हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार होने पर अभी वह ज्यादा समय हिमाचल को नहीं दे पा रहे थे। बिलासपुर से संबंध रखने वाले नड्डा अब हिमाचल की राजनीति में ज्यादा फोकस कर सकते हैं। नड्डा के अध्यक्ष रहते लोकसभा के साथ कई विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। हिमाचल, कर्नाटक और तेलंगाना को छोड़कर सभी राज्यों में भाजपा ने जीत हासिल की है। बिलासपुर से तीन बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले नड्डा 2010 में मंत्री पद छोड़कर संगठन के लिए दिल्ली चले गए थे। जून 2019 में वह भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने और 20 जनवरी 2020 को उन्हें सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुना गया। तब से वह इस पद पर रहे।

विज्ञापन

नड्डा के अभिनंदन समारोह में उमड़ी भीड़ बदलते सियासी भविष्य का संकेत: बिंदल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि 13 दिसंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के शिमला आगमन पर जिस प्रकार लोगों का सैलाब उमड़ा, वह ऐतिहासिक है। यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हिमाचल के बदलते राजनीतिक भविष्य का स्पष्ट संकेत है। डॉ. बिंदल ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी व एनडीए की प्रचंड जीत के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का यह पहला हिमाचल प्रवास था। इस अवसर पर उन्हें बधाई देने के लिए जिस तरह का अप्रत्याशित, उत्साहपूर्ण और जनसमर्थन से भरा कार्यक्रम आयोजित हुआ, उसने यह सिद्ध कर दिया कि हिमाचल प्रदेश का जनमानस अब वर्तमान कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें