फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राकेश जम्वाल बोले- हिमकेयर बंद करने पर तुली हिमाचल सरकार

Mon, 29 Jul 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट, असमंजसपूर्ण, कामचोर और कुप्रबंधन की सरकार चल रही है। इनका जनता से और उनसे जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं तक दूर तक कोई वास्ता नहीं है। 
विज्ञापन
भाजपा विधायक राकेश जम्वाल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की भ्रष्ट, असमंजसपूर्ण, कामचोर और कुप्रबंधन की सरकार चल रही है। इनका जनता से और उनसे जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं तक दूर तक कोई वास्ता नहीं है। जम्वाल ने कहा कि 19 महीने बीतने पर भी कांग्रेस सरकार के पास उपलब्धि के नाम पर कुछ भी कहने के लिए नहीं है। इस सरकार को इतिहास में तालाबंदी की सरकार के रूप में जाना जाएगा। जम्वाल ने कहा कि प्रदेश में मरीजों की सुविधा के लिए हिमकेयर की सुविधा हिमाचल प्रदेश के लोगों के लिए लाइफलाइन की भूमिका निभा रही थी, मगर इस असंवेदनशील मुख्यमंत्री ने यह सुविधा भी लोगों से छीन ली है। यह सरकार हिमकेयर योजना को योजनाबद्ध तरीके से बंद करने का काम कर रही है। विधायक जम्वाल ने सुंदरनगर ऑक्सीजन प्लांट का हवाला देते हुए कहा कि कोविड जैसी महामारी के समय इस तरह के प्लांट जीवनदायी साबित हुए, परंतु आज बदहाली और कुप्रबंधन का शिकार हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाएं बंद कर रही सरकार : बरागटा
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने कहा कि पर सुक्खू सरकार के मंत्रिमंडल ने हिमकेयर कार्ड को निजी अस्पतालों में चलाने से इंकार कर दिया है। साथ ही हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के लिए भी हिमकेयर कार्ड अब प्रतिबंधित रहेगा। पूर्व भाजपा सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश की जनता को समर्पित कीं। बरागटा ने कहा कांग्रेस सरकार ने पिछले 20 महीने मे 20 हजार करोड़ का लोन लिया, लेकिन जयराम सरकार के समय से चल रही सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बारी-बारी बंद करने का निर्णय कर रही है।

इसमें हिमकेयर योजना भी थी। बरागटा ने कहा कि जो लोग आयुष्मान भारत योजना से छूट गए थे, उन लोगों को कैशलेस इलाज देने के लिए पूर्व भाजपा सरकार ने हिमकेयर योजना बनाई। बरागटा ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश और राज्य से बाहर 292 अस्पतालों में हिम केयर कार्ड की सुविधा दी जा रही थी और इनमें से 141 निजी अस्पताल थे। हिमकेयर कार्ड से इलाज करवाने में प्रदेश की देवतुल्य जनता को काफी सुविधा हो रही थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें