फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राजेंद्र राणा बोले- अपराध नियंत्रण नहीं, आत्मप्रचार कर रही सरकार

Tue, 11 Nov 2025 05:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
विज्ञापन
राजेंद्र राणा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने कहा कि हिमाचल, जो कभी शांति और धार्मिक पर्यटन का घर माना जाता था, आज गैंगवार और नशे के जाल में जकड़ा हुआ है। प्रेस बयान में राणा ने कहा कि प्रदेश की छवि पिछले तीन वर्षों में ऐसी बिगड़ी है कि उसे सुधारने में वर्षों लग जाएंगे। हालात ये हैं कि ऊना और बिलासपुर जैसे शांत जिलों में अब गोलियां चलना आम बात हो गई है। युवा नशे की गिरफ्त में तबाह हो रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अपराध नियंत्रण नहीं, बल्कि आत्मप्रचार है। पुलिस को मिली नई महंगी गाड़ियों पर मुख्यमंत्री की फोटो लगवाना जनता के टैक्स का खुला दुरुपयोग है। राणा ने कहा कि प्रदेश में बच्चों तक पर अमानवीय अत्याचार हो रहे हैं। बिच्छू बूटी लगाकर पीड़ा देने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सुक्खू सरकार में मंत्रियों की रुचि केवल कुर्सी बचाने में है। जनता और कानून-व्यवस्था भगवान भरोसे छोड़ दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें