फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच चल रही रस्साकशी

Tue, 14 Apr 2026 08:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।

सार

बिंदल ने कहा कि शीर्ष अधिकारी भी आपसी टकराव में उलझे हैं। उन्होंने कहा कि इस टग ऑफ वॉर का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच रस्साकशी चल रही है। शीर्ष अधिकारी भी आपसी टकराव में उलझे हैं। उन्होंने कहा कि इस टग ऑफ वॉर का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा कार्यालय ऊना में आयोजित प्रेसवार्ता में बिंदल ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है जब मुख्यमंत्री कार्यालय और शीर्ष प्रशासनिक अधिकारी आपसी संघर्ष में उलझे हुए हैं और शासन व्यवस्था बिखर चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में कानून का राज नहीं, बल्कि माफियाओं का राज चल रहा है और इसका जवाब जनता देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह संगठित है, जबकि कांग्रेस अपनी आंतरिक कलह को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रही है। बिंदल ने सरकाघाट में 19 वर्षीय छात्रा की हत्या की घटना को बेहद दुखद और भयावह बताया। उन्होंने कहा कि इस घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। सरकार एक ओर नशे के खिलाफ अभियान चलाने के दावे करती है, जबकि दूसरी ओर दिनदहाड़े नशे में धुत युवक द्वारा ऐसी वारदात सामने आती है, जो सरकार के दावों पर सवाल खड़े करती है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में चिट्टा माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, कबाड़ माफिया और ट्रांसफर माफिया सक्रिय हैं। सरकार इनके सामने बेबस नजर आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें