फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: नंदा बोले- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांप उठती है कांग्रेस, झूठ बोल जनता को किया गुमराह

Sat, 08 Mar 2025 05:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस के नेता और मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबरा गए हैं ।
विज्ञापन
भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि कांग्रेस के नेता और मंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के हिमाचल दौरे से घबरा गए हैं । झूठे आरोप लगाकर  कांग्रेस के दिग्गज नेता जनता को गुमराह कर रहे, दम है तो कांग्रेस को सच बोलना चाहिए। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दौरे से कांग्रेस कांप उठती है, झूठ बोल जनता को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक लाख करोड़ के कर्ज के आंकड़े पर कांग्रेस के नेताओं ने पहुंचने का काम किया, यह कर्ज खर्च का हुआ यह अभी तक पता नहीं।  इतना कर्ज का पैसा वर्तमान कांग्रेस में लिया है, उसकी वजह से हिमाचल प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब हुई है।

विज्ञापन


कर्ज का पैसे खर्च कहां हुआ, उसकी पूरी जानकारी जनता के बीच कांग्रेस पार्टी को लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कर्ज लिया और एक ढेले का विकास कार्य प्रदेश में नहीं किया और फिर भी केंद्र सरकार को कोसने का काम यह कांग्रेस सरकार कर रही है।  हिमाचल में 11, 000 करोड़ रुपये केंद्र सरकार ने विकास के लिए भेजे लेकिन इस सरकार से उस पैसे से 1000 करोड़ रुपये प्रति महीना सैलरी देने का काम किया।  नंदा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर प्रकार का माफिया सक्रिय है। शराब माफिया, नशा माफिया, कबाड़ माफिया, भू माफिया, खनन माफिया, वन माफिया, जल माफिया और हर प्रकार का माफिया सक्रिय है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें