नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि विकास की दौड़ में लाहौल-स्पीति पिछले डेढ़ साल में बहुत पिछड़ गया। जिस क्षेत्र को विकास की दृष्टि से अधिक सहयोग की आवश्यकता थी, उसकी उपेक्षा हुई। लाहौल-स्पीति और प्रदेश का विकास मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता में था ही नहीं। मुख्यमंत्री ने लाहौल-स्पीति की जनता का अपमान किया। यह बात उन्होंने वीरवार को केलांग में रवि ठाकुर के नामांकन भरने के बाद जनसभा में कही।
विज्ञापन
जयराम ने कहा कि डेढ़ साल तक लोगों की शिकायतों को अनसुना किया गया। आप लोगों की आवाज को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने वाले आपके विधायक रवि ठाकुर को बार-बार अपमानित किया। उनकी सिर्फ यही गलती थी कि उन्होंने आपके हक के लिए आवाज उठाई। जो उपचुनाव हो रहे हैं, इसके लिए भी मुख्यमंत्री ही जिम्मेदार हैं। इस मौके पर उनके साथ प्रत्याशी रवि ठाकुर, पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।