फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- हिमाचल के साथ कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ सौतेला व्यवहार

Fri, 20 Feb 2026 06:43 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा एक जिम्मेदार राजनीतिक दल है, जिसे हिमाचल के वर्तमान आर्थिक संकट की कांग्रेस से कहीं अधिक चिंता है। हालांकि, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इस गंभीर मुद्दे को केवल राजनीतिक लाभ के लिए भुनाने और केंद्र सरकार पर आरोप लगाने में लगे हुए हैं। ऊना में शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में जयराम ने कहा कि सुक्खू सरकार हर दिन रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (आरडीजी) को लेकर शोर मचा रही है और केंद्र पर भेदभाव का आरोप लगा रही है, जबकि ऐतिहासिक तथ्य यह है कि हिमाचल के साथ सौतेला व्यवहार हमेशा कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुआ है। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के दस वर्षों के कार्यकाल में हिमाचल को मात्र 18 हजार करोड़ रुपये की आरडीजी सहायता मिली थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने 2015 से 2025 तक दो वित्त आयोगों के माध्यम से 89 हजार करोड़ रुपये की सहायता सुनिश्चित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि इस अवधि के दौरान प्रदेश में भाजपा के शासन के अलावा अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही है, फिर भी केंद्र की भाजपा सरकार ने हिमाचल की वित्तीय स्थिति को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के संभाला। जयराम ने कहा कि जब 16वें वित्त आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया था कि अब आरडीजी की व्यवस्था समाप्त हो जाएगी, तो कांग्रेस का इस मुद्दे पर विलाप करना पूरी तरह निराधार है। केंद्र से मदद प्राप्त करने के कई सांविधानिक और प्रभावी तरीके हैं और इस पर टकराव के बजाय सही तरीके से बातचीत की जानी चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों पर लगाए गए भारी एंट्री टैक्स की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि बिना सोच-समझे लिया गया यह कदम हिमाचल के पर्यटन उद्योग के लिए आत्मघाती साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें