फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- योजनाओं का श्रेय लेने की राजनीति कर रही है सुक्खू सरकार

Wed, 25 Feb 2026 07:11 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का श्रेय लेने की राजनीति कर रही है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं का श्रेय लेने की राजनीति कर रही है। विशेष रूप से सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ चलाए जा रहे ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (एचपीवी) टीकाकरण अभियान का उन्होंने जिक्र किया। अभियान पूर्णतः केंद्र सरकार की योजना है, लेकिन राज्य सरकार अपने विज्ञापनों में केंद्र के योगदान का नाम तक नहीं ले रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

मीडिया से बातचीत में उन्होंने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश को विशेष श्रेणी के राज्य का दर्जा दिया है, जिसके कारण इस टीकाकरण अभियान के कुल खर्च का 90 प्रतिशत हिस्सा केंद्र सरकार वहन कर रही है और राज्य का योगदान मात्र 10 प्रतिशत है, फिर भी सुक्खू सरकार राजनीतिक संकीर्णता के कारण प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार को इसका उचित श्रेय देने से बच रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार को नसीहत दी कि वह सामान्य राजनीतिक शिष्टाचार का पालन करे और जनता को गुमराह करने के बजाय केंद्र के सहयोग को स्वीकार करे। इससे पहले उन्होंने सुंदरनगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी की वैचारिक जड़ों को सींचने और संगठनात्मक मजबूती का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें