फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम बोले- हमीरपुर से भागने की तैयारी में सीएम सुक्खू, एक धेले का भी नहीं दिया योगदान

Wed, 12 Nov 2025 01:46 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

 मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि बतौर सीएम उन्होंने हमीरपुर को एक धेले का भी योगदान नहीं दिया। यही कारण है कि अब सीएम वहां से भागकर किसी दूसरे स्थान से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का कहना है कि  सीएम सुक्खू हमीरपुर में अपनी राजनीतिक जमीन को खिसकता देख अब वहां से भागने की तैयारी में हैं। मंडी में जयराम ठाकुर ने कहा कि बतौर सीएम उन्होंने हमीरपुर के लिए एक धेले का भी योगदान नहीं दिया। यही कारण है कि अब सीएम वहां से भागकर किसी दूसरे स्थान से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं। उन्होंने सीएम के मंडी में दिए बयान पर भी तंज कसा है। बयान में सीएम ने मंडी को अपना घर-परिवार बताते हुए यहां विकास की गंगा बहाने की बात कही थी।

विज्ञापन




Trending Videos

जयराम ठाकुर ने कहा कि तीन वर्षों तक मंडी को सिर्फ उजाड़ने का काम किया, उनके मुंह से ऐसे बयान अच्छे नहीं लगते। तीन वर्षों में एक पटवार सर्किल तो खोल नहीं पाए, खुले हुए सभी संस्थान बंद कर दिए और चले हुए विकास कार्यों को रोक दिया, वह इस तरह की बातें कह रहे हैं। जयराम ने कहा कि आज सीएम की खुद उनकी ही पार्टी में स्वीकार्यता नहीं बची है और सभी उनको छोड़कर जाने को मजबूर हैं। जयराम ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी पर आरोप लगाया कि उन्होंने धारा 118 की फाइलें बाई हैंड स्वीकृत करवाने के लिए लोग रखे हैं। जगत सिंह नेगी के विभागों में भयंकर भ्रष्टाचार चल रहा है। नेगी के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी जिसमें नेगी ने जयराम से आपदा के नाम पर एकत्रित राशि पर श्वेतपत्र जारी करने की मांग की थी। जयराम ठाकुर ने कहा कि दानी सज्जनों ने मदद सीधे प्रभावितों को दी है।
 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सुक्खू के सत्ता में आते ही प्रदेश में आई आपदा : जयराम
नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में आपदा सीएम सुक्खू के साथ ही आई है। मुख्यमंत्री मंडी आते हैं, तो केवल भड़ास निकालने और मुझे कोसने के लिए। ठाकुर बुधवार को हमीरपुर के लंबलू में महिला सम्मान समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आपदा के लिए जिम्मेदार ठहराया, जबकि सच यह है कि आपदा सीएम सुक्खू के सत्ता में आने के साथ ही प्रदेश में आई।

भाजपा सरकार बिना किसी गारंटी के आई थी और कई जनकल्याणकारी योजनाएं बिना वादों के शुरू कीं। सुक्खू सरकार अपने तीन साल के कार्यकाल में तीन ऐसी योजनाओं के नाम गिना दे, जो खुद शुरू की हो। पहली दिसंबर को भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में चिट्टे का नशा हर कोने तक पहुंच गया है, जो कानून व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। मुख्यमंत्री के गृह जिले में ही दो हत्याएं हुई हैं। एक मामले में महिला की हत्या नाबालिग ने की, जबकि भोरंज क्षेत्र में एक बेटे ने मां की जान ले ली।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से घोषित आपदा राहत बजट को लेकर कांग्रेस सरकार केंद्र पर गलत तरीके से दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 2023 की आपदा में राज्य सरकार ने 300 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि मुख्यमंत्री ने 4500 करोड़ रुपये खर्च करने का झूठा दावा किया। अफसरशाही पर उनका कोई नियंत्रण नहीं है, डीजीपी और मुख्य सचिव के पद भी अतिरिक्त व्यवस्था से चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम सुक्खू विधानसभा, देश और विदेश हर जगह झूठ बोल रहे हैं। सुक्खू कांग्रेस के स्टार प्रचारक के रूप में बिहार जाकर भी झूठ फैलाकर लौटे, जबकि वहां एनडीए भारी बहुमत से सत्ता में लौट रही है।

जगत सिंह नेगी को पहले शालीनता और मर्यादा की क्लास लेनी चाहिए: बलदेव तोमर
वहीं भाजपा के प्रवक्ता बलदेव तोमर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता जगत सिंह नेगी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर की गई अभद्र और असंवेदनशील टिप्पणियां की गईं, जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि जगत सिंह नेगी का यह रवैया न केवल राजनीतिक अशालीनता का परिचायक है, बल्कि यह दर्शाता है कि कांग्रेस के नेता आज भी अपने अहंकार और हताशा से ऊपर नहीं उठ पाए हैं। प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी करने ले लिए उनको सार्वजनिक रूप से माफी मांगी चाहिए बलदेव तोमर ने कहा कि जगत सिंह नेगी जब भी मुंह खोलते हैं, तो कोई न कोई विवाद या अपमानजनक बयान जरूर सामने आता है। ऐसा लगता है जैसे उन्हें बिना तथ्यों के बोलने की आदत पड़ चुकी है।  उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कांग्रेस नेतृत्व ने ऐसे बयानों पर रोक नहीं लगाई, तो जनता आने वाले चुनावों में इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। भाजपा विकास और राष्ट्रहित के मुद्दों पर काम करती रहेगी, जबकि कांग्रेस केवल झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति में उलझी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें