फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: जयराम ठाकुर बोले- भाजपा विधानसभा में उठाएगी एफआईआर और आपदा प्रभावितों का मुद्दा

Wed, 06 Aug 2025 06:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

सराज के करीब 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन चार लोगों पर तिरंगे के अपमान को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पुलिस से पूछा कि पुलिस यह बताए कि उन चार लोगों के बारे में पुलिस के पास क्या सबूत हैं। 
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा सत्र में सराज के लोगों पर दर्ज की गई एफआईआर और आपदा प्रभावितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी। सराज के करीब 60 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है लेकिन चार लोगों पर तिरंगे झंडे के अपमान को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने पूछा कि पुलिस यह बताए कि उन चार लोगों के बारे में क्या सबूत हैं। वीडियो में ऐसा कहीं पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

विज्ञापन

मंडी में पत्रकारवार्ता में जयराम ने कहा कि तिरंगे झंडे का अपमान तब होता है जब कोई जानबूझकर ऐसा करता है। सराज में जब मंत्री जगत सिंह नेगी ने जनता के साथ अड़ियल रवैया अपनाया तो लोगों ने अपना विरोध दर्ज किया और उसे अब तिरंगे झंडे का अपमान बताया जा रहा है। जयराम ठाकुर ने मंत्री जगत सिंह नेगी पर तंज कसते हुए कहा कि जब किन्नौर में आपदा आई तो क्या वहां से संस्थान शिफ्ट किए गए लेकिन आज सराज से सिर्फ इसलिए संस्थान शिफ्ट किए जा रहे हैं क्योंकि वह नेता प्रतिपक्ष का इलाका है। अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में मौजूदा सरकार ने इसके सिवाय और कुछ नहीं किया।

थुनाग के वानिकी महाविद्यालय के लिए जमीन और बजट का प्रावधान उनकी सरकार में किया गया था लेकिन मौजूदा सरकार भवन को न बनवाकर उल्टा इस संस्थान को यहां से ले जाना चाह रही है जोकि उचित नहीं है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेसियों की तरफ से पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल के काफिले पर भी काले झंडे फेंके गए थे। स्वतंत्रता दिवस के समारोह में गए कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कंवर के साथ भी ऐसा ही घटनाक्रम कांग्रेसियों ने अंजाम दिया था। जब वे स्वयं सीएम थे तो उस दौरान भी कांग्रेसियों ने ऐसा कई बार किया। उन्होंने प्रदेश सरकार से दर्ज एफआईआर को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

आपदा प्रभावितों पर टूटा प्रदेश सरकार का कहर : डॉ. राजीव बिंदल
 भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा प्रभावितों पर प्रदेश सरकार का कहर टूटा है और झूठे मुकदमे बनाए गए हैं। आपदा में प्रदेश सरकार की शर्मनाक स्थिति रही है। केंद्र के प्रतिनिधि सराज पहुंच गए लेकिन सीएम पहुंच नहीं पाए। मंत्री ने मदद करने की बजाय अतिक्रमण पर फोकस कर दिया। मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि आपदा के दौर में भी प्रदेश सरकार दया और सेवा भाव से विपरीत अमानवीय कृत्य करने पर उतारू हो गई है। सरकार ने इन आपदा प्रभावितों पर राहत की बजाय कोड़े बरसाने और थाने के चक्कर लगवाने का निंदनीय काम किया हैै। हर कोई सुक्खू सरकार के इस कृत्य की कड़े शब्दों कर रहा है। बिंदल ने आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी में आई आपदा को लेकर प्रदेश सरकार ने कोई संजीदगी नहीं दिखाई है। उन्होंने कहा कि हर बूथ पर लड़ेंगे, एफआईआर रद्द करवाने की लड़ाई को लड़ा जाएगा। प्रदेश सरकार के दो साल बचे हैं, जनता इसे दो साल के अंदर भी उखाड़ सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें