फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: राजीव बिंदल बोले- हिमाचल के इतिहास की सबसे निकम्मी सुक्खू सरकार

Tue, 30 Apr 2024 06:09 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

 बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ों रुपये आपदा राहत के लिए दिए। उसमें सरकार ने बंदरबांट करके जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के आज तक के इतिहास की सबसे निकम्मी सरकार सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार में जरा भी शर्म है तो अपनी सरकार के कामों के बूते जनता से वोट मांगे। कांग्रेस की सरकार ने डेढ़ साल में 25,000 करोड़ रुपये का कर्ज हिमाचल प्रदेश की जनता पर चढ़ा दिया और काम के नाम पर कुछ नहीं किया। मंगलवार को बिंदल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने करोड़ों रुपये आपदा राहत के लिए दिए।
विज्ञापन


उसमें सरकार ने बंदरबांट करके जनता के पैसे का दुरुपयोग किया है और चुनाव आने पर वोट मांगने के लिए केवल भाजपा, कांग्रेस के पूर्व विधायकों और पूर्व मुख्यमंत्री को गाली देकर वोट मांगे जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की भाषा सड़कछाप हो गई है, जिसमें वह जनता के प्रतिनिधियों को काले नाग, भेड़ें व मेंढक बोलते हैं। उनके मंत्री-संतरी सब उनकी भाषा दोहरा रहे हैं। यह कांग्रेस की हताशा, निराशा और बौखलाहट का उदाहरण है। डाॅ. बिंदल ने कहा कि सीएम सुक्खू ने 2022 के चुनाव के बाद बयान देकर 97 प्रतिशत हिंदू आबादी का अपमान किया और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी का एजेंडा सनातन को समाप्त करने का जोर-शोर से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें