फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, देखें

Sat, 18 Jul 2015 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश पुलिस विभाग ने कांस्टेबलों के खाली पदों को भरने के लिए ली लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। कुल 776 पदों को भरने के लिए जून माह में लिखित परीक्षा करवाई गई थी।
विज्ञापन

क्लिक कर देखें रिजल्ट
इस परीक्षा में करीब 80 हजार युवाओं ने हिस्सा लिया था। 80 अंक की इस परीक्षा पर सवाल भी काफी उठे थे। शिमला समेत कई परीक्षा केंद्रों पर भारी नकल करवाने के भी आरोप लगे थे। भाजपा ने तो इस परीक्षा को रद्द करवाने तक की मांग की थी।

मगर इन सबके बीच पुलिस विभाग ने रिजल्ट घोषित कर दिया है। पुलिस विभाग का कहना है कि यह रिजल्ट एचपी पुलिस की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है।

पुलिस मुख्यालय का कहना है कि अभ्यर्थी अपने अपने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जाकर भी रिजल्ट की लिस्ट देख सकते हैं। इस परीक्षा में मैरिट में रहने वाले उम्मीदवारों के लिए साक्षात्कार रखा जाएगा। इसके बाद ही चयनित उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें