इसके साथ ही एएसआई सुरजीत चंद शिमला से चंबा, राजिंद्र सिंह पुलिस जिला बद्दी से चतुर्थ आईआरबी, तारा चंद पहली आईआरबी से ऊना, राजेश कुमार को चंबा से कांगड़ा, नजर सिंह मंडी से कांगड़ा, पुष्पदेव मंडी से कुल्लू, तेन सिंह हमीरपुर से शिमला, मनदेव शर्मा पुलिस जिला बद्दी से कुल्लू और सुरेंद्र सिंह को टीटीआर से छठी आईआरबी भेजा गया है।
स्टेट सीआईडी से हमीरपुर को अंडर ट्रांसफर चल रहे सब इंस्पेक्टर मंजीत सिंह को अब तीसरी आईआरबी और मंडी से कांगड़ा को अंडर ट्रांसफर चल रहे एएसआई भागीरथ को शिमला भेजा गया है। वहीं, हेड कांस्टेबल
रमेश चंद को एएसआई पद पर पदोन्नति देने के बाद छठी आईआरबी भेजा गया है। वहीं, विभाग ने छठी आईआरबी से सिरमौर के लिए स्थानांतरणाधीन रविंद्र नाथ और कांगड़ा से स्टेट विजिलेंस के लिए हुए भूपेंद्र सिंह के तबादले को निरस्त कर दिया है।