लंबाई के भी मिलेंगे अंक
पुलिस कांस्टेबल में भर्ती के इच्छुक अभ्यर्थियों को लंबाई के अंक भी मिलेंगे। पुरुषों में 5 फीट 7 इंच से कम अभ्यर्थी को कोई अंक नहीं मिलेगा। 5 फीट 7 इंच से 5 फीट 8 इंच से कम को 1 अंक, 5 फीट 8 इंच और 5 फीट 9 इंच से कम को 2 अंक, 5 फीट 9 इंच से 5 फीट 10 इंच से कम को 3 अंक, 5 फीट 10 इंच से 5 फीट 11 इंच से कम को 4 अंक, 5 फीट 11 इंच से 6 फीट से कम को 5 अंक और 6 फीट और उससे ऊपर को 6 अंक मिलेंगे।
एनसीसी के मिलेंगे अंक
पुलिस भर्ती में एनसीसी प्रमाणपत्र के अंक मिलेंगे। ए सर्टिफिकेट वाले को 1 अंक, बी सर्टिफिकेट वाले को 2 अंक और सी सर्टिफिकेट वाले को 4 अंक मिलेंगे। यदि किसी अभ्यर्थी के पास सभी प्रमाणपत्र होंगे तो उसे 4 अंक दिए जाएंगे।