फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Constable Recruitment: हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबलों की भर्ती, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

Thu, 09 Jul 2026 08:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती हो रही है। इन पदों के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 
विज्ञापन
हिमाचल में 734 पुलिस कांस्टेबल की भर्ती। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में पुलिस कांस्टेबल के 734 पदों पर भर्ती हो रही है। पुलिस कांस्टेबल की भर्ती हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग कर रहा है। आयोग की ओर से इस संबंध में सूचना जारी की गई है।  कुल 734 पदों में 491 पुरुष कांस्टेबल और 243 महिला कांस्टेबल के पद शामिल हैं। आयोग ने सभी उम्मीदवारों से समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा करने और अधिसूचना में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

आवेदन पत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी
आयोग की सचिव निवेदिता नेगी ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र भरते समय पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन आवेदन एक बार अंतिम रूप से जमा होने के बाद उसमें किसी भी प्रकार का संशोधन संभव नहीं होगा। ऐसे अभ्यर्थी जो साइबर कैफे या लोक मित्र केंद्रों के माध्यम से आवेदन कर रहे हैं, उन्हें अंतिम सबमिशन से पहले अपने आवेदन की सभी जानकारियां स्वयं जांच लेनी चाहिए।

किस श्रेणी में कितने पद
इन पदों के लिए अनारक्षित, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), होम गार्ड्स और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रित वर्ग के पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पुरुष कांस्टेबल के यूआर श्रेणी के 140, यूआर डब्ल्यूएफएफ, यूआर होम गार्ड्स 38, एससी यूआर 68, एससी डब्ल्यूएफएफ19, एससी बीपीएल 17, एससी होम गार्ड्स 18, एसटी यूआर 13, एसटी बीपीएल 06, एसटी होम गार्ड्स 04, ओबीसी यूआर 54, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ 16 , ओबीसी बीपीएल17, ओबीसी होम गार्ड्स 15, ईडब्ल्यूएस 48 और ईडब्ल्यूएस होम गार्ड्स के 09 पद शामिल हैं। इसी तरह महिला कांस्टेबल के यूआर में 60, यूआर डब्ल्यूएफएफ 3 , यूआर पूर्व सैनिकों के आश्रित 22, यूआर होम गार्ड्स 16, एससी यूआर 28, एससी डब्ल्यूएफएफ 7 , एससी बीपीएल 8, एससी पूर्व सैनिक आश्रित 7, एससी होम गार्ड्स 08, एसटी यूआर 5, एसटी बीपीएल 03,एसटी पूर्व सैनिक आश्रित 2, एसटी होम गार्ड्स 2, ओबीसी यूआर 24, ओबीसी डब्ल्यूएफएफ 6 , ओबीसी बीपीएल 7, ओबीसी पूर्व सैनिक आश्रित 5, ओबीसी होम गार्ड्स 6, ईडब्ल्यूएस 20 और ईडब्ल्यूएस
होम गार्ड्स के 4 पद शामिल हैं। 
 
विज्ञापन

यहां जानें आवेदन की अंतिम तिथि
 इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 10 जुलाई रात 12:01 बजे से शुरू होंगे और इच्छुक अभ्यर्थी 6 अगस्त रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने भर्ती से संबंधित अधिसूचना जारी कर दी है।आवेदन केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.hppsc.hp.gov.in/hppsc के माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तिथि के बाद आवेदन लिंक स्वतः निष्क्रिय हो जाएगा और किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें