फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Police Constable Bharti: परीक्षा से पहले पूरी होगी पेपर लीक मामले की जांच

Mon, 16 May 2022 12:07 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पेपर लीक मामले के तार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। ऐसे में एसआईटी की एक टीम फिर से पंजाब गई है। इससे पहले एसआईटी के सदस्य हरियाणा, दिल्ली में भी दबिश दे चुके हैं।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए दोबारा होने वाली लिखित परीक्षा से पहले पेपर लीक मामले की जांच पूरी की जाएगी। मुख्य आरोपी तक पहुंचने के लिए पुलिस के हाथ अहम साक्ष्य लगे हैं। मामले की जांच तेज करने के लिए पुलिस मुख्यालय ने विशेष जांच दल (एसआईटी) के अलावा जिलों के पुलिस अधीक्षकों (एसपी) को भी जांच का जिम्मा सौंपा है। सभी एसपी अपने जिलों में 65 से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों से पूछताछ करेंगे। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षकों को पूछताछ के बाद जानकारी एसआईटी के साथ भी साझा करनी होगी ताकि मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सके। अब तक इस मामले में 500 से ज्यादा अभ्यर्थियों से पूछताछ की जा चुकी है। 16 अभ्यर्थियों के खिलाफ थाने में मामले दर्ज किए गए हैं। कई को पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। यह हस्तलिखित प्रश्न पत्र सबसे पहले जिला कांगड़ा में बंटा है। 

बताया जा रहा है कि पेपर लीक मामले के तार पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से जुड़ रहे हैं। ऐसे में एसआईटी की एक टीम फिर से पंजाब गई है। इससे पहले एसआईटी के सदस्य हरियाणा, दिल्ली में भी दबिश दे चुके हैं। डिजिटल साक्ष्य के साथ एसआईटी आगे  बढ़ रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह चुके हैं कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


74,000 अभ्यर्थियों ने दी थी लिखित परीक्षा
प्रदेश में पुलिस कांस्टेबलों के 1,334 पदों के लिए बीते 27 मार्च को लिखित परीक्षा हुई थी। 5 अप्रैल 2022 को परिणाम घोषित हुआ था। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन 81 केंद्रों पर किया गया था। लिखित परीक्षा में कांस्टेबल पुरुष के पदों के लिए 60,000 से अधिक और कांस्टेबल महिला पदों के लिए 14,000 से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें