सिरमौर की 273 ग्राम पंचायतों सहित 17 जिला परिषद और 8 पंचायतों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी
जिला सिरमौर में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला उपायुक्त प्रियंका वर्मा ने जिले के 17 जिला परिषद वार्डों, 273 ग्राम पंचायतों, 8 पंचायत समितियों सहित पंचायतों के वार्डों के आरक्षण रोस्टर जारी कर दिए हैं। रोस्टर जारी हो जाने के बाद अब चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार जिले में पहले 259 पंचायतें थीं, 14 नई बनी पंचायतों को भी रोस्टर में शामिल किया गया है। नई पंचायतों के गठन के बाद अब पांवटा साहिब विकास खंड में 49, संगड़ाह में 39, शिलाई में 37, पच्छाद में 35, राजगढ़ में 34, नाहन में 28, ददाहु में 26 व तिलोरघार में 25 पंचायतें होंगी।
नाहन विकास खंड की 28 पंचायतों में यह है आरक्षण रोस्टर
विकास खण्ड नाहन की 28 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों के लिए जारी की गई आरक्षण की सूची में अनुसूचित जाति (महिला) के लिए सलानी कटोला, बनकला, बर्मा पापड़ी, सुरला और नाहन पंचायतें आरक्षित हैं। अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए पालियों और मात्तर पंचायतों को रखा गया है। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला) में नलका और चाकली पंचायतें आरक्षित हैं। महिला (सामान्य) के लिए नाहन-II, पंजाहल, बनेठी, देवनी और नावनी पंचायतों में केवल महिला उम्मीदवार ही चुनाव लड़ सकेंगी। इसके अलावा अनारक्षित पंचायतों में त्रिलोकपुर, क्यारी, धगेड़ा, विक्रमबाग, सैन की सेर, रामा धौण, कालाअंब और मोगीनंद पंचायतों को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए आंबवाला सैनवाला, सतीवाला, देवका पुडला और कौलांवालाभूड़, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नेहली धीडा व अनुसूचित जनजाति के लिए नागल सुकेती पंचायतों को आरक्षित किया गया है।
शिलाई विकास खंड की 37 पंचायतों में यह है आरक्षण रोस्टर
विकास खंड शिलाई की 37 ग्राम पंचायतों में प्रधान पदों के लिए जारी किए गए आरक्षण के अनुसार अनुसूचित जाति (महिला) के लिए रास्त, क्यारी गुण्डाह, मानल, हल्लांहा, नैनीधार और धारवा को शामिल किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए अजरौली, कोटा पाव, बकरास, डाहर और कान्डो भटनोल, महिला के लिए बेला बश्वा, शिलाई, पाव मानल, नाया, अश्याडी, लोजा मानल, जरवा जुनैली, बिडला दिगवा, कोटी उतरोऊ, बान्दली और सियासू को शामिल किया गया है। इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए नाया पंजोड, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए शंखौली व शिरी क्यारी आरक्षित की गई हैं। अनारक्षित में गवाली, कुहट, द्राबिल, पनोग, झकाण्डो, नावणा भटवाड, कोटी बाँच, लानी बोराड, मिल्लाह, बाम्बल, बाली कोटी और चामरा मोहराड़ को शामिल किया गया है।
विकास खंड कमरऊ की 25 पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह है रोस्टर
विकास खण्ड कमरऊ (स्थित तिलोरधार) की 25 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति के लिए माशु, भजौन, कोडगा और शावगा, अनुसूचित जाति महिला के लिए काटी मश्वा, टटियाना, कुनैर धमौन और मिनलबाग को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए बोकाला पाब और कान्डो च्योग, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए शमाह पम्ता और गुद्धी मानपुर को आरक्षित किया गया है। वहीं, महिला के लिए शरली मानपुर, कठवार, कमरऊ, बडवास, ठौंटा जाखल, पोका और दुगाना को शामिल किया गया है। जबकि सतौन, चान्दनी, बल्दवा बोहल खुईनल, जामना, शिल्ला और सखौली को अनारक्षित रखा गया है।
विकासखंड ददाहू की 26 पंचायातें में यह है प्रधान पद के लिए रोस्टर
विकास खंड ददाहू की 26 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए जारी अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए खूड द्राबिल, कोटी धीमान, जरग, जामू कोटी, कटाह शीतला और बगड को आरक्षित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए खाला क्यार, कटवाडी बागडत, मालगी, छोऊ भोगर और चाडना, महिला के लिए महीपुर, नेहर सवार, पराडा, पनार, कोटला मोलर, भनेत हल्द्वाडी और भाटगढ़ को आरक्षित किया गया है। जबकि कमलाड, भरोग बनेडी, कान्डो कान्सर, थाना कसोगा, बिरला, मधाना, छछेती और ददाहू को अनारक्षित रखा गया है।
विकासखंड संगड़ाह की 39 पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह है आरक्षण रोस्टर
विकास खंड संगड़़ाह की 39 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए रेडली, घन्डूरी, पुन्नरधार, रजाना, शामरा, दाना घाटों, कुफर-कैंथू और चौकर को शामिल किया गया है। अनुसूचित जाति के लिए गनोग, शिवपुर, सैंज, माईना घडेल, नौहराधार, देवना, रणफुआ जबडोग और लाना पालर, महिला के लिए भवाई, सांगना, लुधियाना, अन्धेरी, चाडना, दिवडी खडांह, भाटन भुजौण्ड, भुटली मानल, गवाही और भौण कडियाना को आरक्षित किया गया है। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए गाता धार, अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए बाऊनल काकोग और ब्योंग टटवा को आरक्षित किया गया है। जबकि बडोल, सेर तन्दुला, संगड़ाह (ग्रामीण), भराडी, देवा मानल, टिकरी डसाकना, सताहन, गैहल, लाना चेता और भलौना को अनारक्षित रखा गया है।
विकासखंड राजगढ़ की 34 पंचायतों में प्रधान पद के लिए यह है आरक्षण रोस्टर
विकासखंड राजगढ़ की 34 पंचायतों के लिए जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार महिला के लिए दाहन, छोगटाली, राणाघाट, नेरी कोटली, डिम्बर, नेहर पाब, कोटी पधोग, धनच मानवा, हाब्बन को आरक्षित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति महिला के लिए बोहल टालिया, दीदग, ठौड निवाड, माटल बखोग, सेर जगास, चन्दोल, देवठी मझगांव, डिब्बर, अनुसूचित जाति के लिए कोठिया जाजर, नई नेटी, शिलांजी, थैना बसोतरी, भानत, शाया सनौरा, कुडू लवाणा को आरक्षित किया गया है। जबकि टिक्कर, करगाणू, कोटला बांगी, जदोल टपरोली, टाली भुज्जल, नेहरटी बघोट, शलाना, काथली भरण, भुईरा, कडौली दोची को अनारक्षित रखा गया है।
पच्छाद विकासखंड की 35 पंचायतों के लिए प्रधान पद के लिए यह है आरक्षण रोस्टर
विकासखंड पच्छाद की 35 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के आरक्षण की अधिसूचना के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए सादनाघाट, जयहर, चमेंजी, काटली, शीना, दाड़ों देवरिया और धरोटी को आरक्षित किया गया है। वहीं, अनुसूचित जाति के लिए मानगढ़, शाडिया, नेरी नावन, सुरला-जनोट, वासनी, डिलमन और कोटला पंजौला, महिलाओं के लिए डिन्गर-किन्नर, नैना टिक्कर, टिकरी कुठाड़, कथाड, बागथन, लाना भल्टा, बजगा, नारग, बनौना, कोटला बरोग और महलोग लाल टिक्कर को आरक्षित किया गया है। जबकि सिरमौरी मंदिर, लाना बांका, जामन की सेर, बनाह धिन्नी, धार टिकरी, सरांहा, बनी बखोली, दीद घलूत, द्राबली और बाग पशोग को अनारक्षित रखा गया है।
पांवटा साहिब की 49 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों का यह है आरक्षण रोस्टर
विकासखंड पांवटा साहिब की 49 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पदों के जारी आरक्षण रोस्टर के अनुसार अनुसूचित जाति महिला के लिए अम्बोया, राजपुर, डाण्डा, बढाना और डोबरी सालवाला को आरक्षित किया गया है। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए ब्यास, शिवपुर, रामपुर भारापुर और बहराल, महिला के लिए फतेहपुर, माजरा, नवादा, गुरूवाला सिंघपुरा, पडदूनी, फुलपुर, पलहोडी, अजौली, जामनीवाला, खोदरी, भुंगरनी, गोरखुवाला, नघेता, टोकियो, कुण्डियों और पिपलीवाला को आरक्षित किया गया है। जबकि हरिपुर खोल, सैनवाला मुबारिकपुर, भगानी, मुगलांवाला करतारपुर, क्यारदा, बद्रीपुर, भाटांवाली, भैला, धौला कुआ, बनौर, मिश्रवाला, गोजर अडायन, पुरुवाला, कुन्जा, अमरकोट, मेलियों और पातलियों को अनारक्षित रखा गया है।
पंचायत समिति नाहन अनारक्षित, पांवटा साहिब ओबीसी महिला के लिए आरक्षित
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सोमवार को जिला सिरमौर की आठ पंचायत समितियों के अध्यक्ष व वार्डों के आरक्षण रोस्टर की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना के अनुसार अध्यक्ष के लिए पंचायत समिति नाहन को अनारक्षित, पांवटा साहिब को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, राजगढ़ को अनुसूचित जाति महिला़, शिलाई को अनारक्षित, पच्छाद को महिला, संगड़ाह को अनुसूचित जाति, ददाहू को अनुसूचित जाति महिला तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार को अनारक्षित रखा गया है।
यह है पंचायत समिति सदस्यों के पदों का आरक्षण रोस्टर
जिला के राजगढ़, ददाहू, कमरऊ स्थित तिलोरधार, नाहन, पांवटा साहिब, शिलाई, संगड़ाह तथा पच्छाद के पंचायत समिति के सदस्यों के पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी की गई है। अधिसूचना में विकास खंड राजगढ़ के पंचायत समिति सदस्य पद वार्ड नं.-1 कोटी पधोग को अनारक्षित, वार्ड नं.-2 शाया सनौरा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-3 नेहरटी बघोट को अनारक्षित, वार्ड नं.-4 हाब्बन को महिला, वार्ड नं.-5 दाहन को अनारक्षित, वार्ड नं.-6 बोहल टालिया को महिला, वार्ड नं.-7 दीदग को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-8 भुईरा को महिला, वार्ड नं.-9 काथली भरण को अनारक्षित, वार्ड नं.-10 टिक्कर को महिला, वार्ड नं.-11 करगाणू को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-12 शिलांजी को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं-13 राणाघाट को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-14 कडोली दोची को अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नं.-15 देवठी मझगांव को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार विकास खंड ददाहू के वार्ड नं.-1 कमलाहड़ को महिला, वार्ड नं.-2 नेहर सवार को महिला, वार्ड नं.-3 पराड़ा को महिला, वार्ड नं.-4 पनार को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-5 ददाहू को अनारक्षित, वार्ड नं.-6 खाला क्यार को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-7 खूड़ द्राविल को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-8 छोऊ भोगर को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं. 9- भाटगढ़ को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-10 जामू कोटी को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-11 छछेती को अनारक्षित, वार्ड नं.-12 भरोग बनेड़ी को महिला, वार्ड नं.-13 कांड़ों कांसर को अनारक्षित, वार्ड नं.-14 बिरला को अनारक्षित तथा वार्ड नं.-15 थाना कसोगा को महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार के वार्ड नं.-1 जामना को अनारक्षित, वार्ड नं.-2 कांडो च्योग को अनारक्षित, वार्ड नं.-3 शरली मानपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं.-4 ठोंठा झाखल को महिला, वार्ड नं.-5 टटियाणा को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-6 शिल्ला को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं.-7 दुगाना को महिला, वार्ड नं.-8 शमाह पमता को महिला, वार्ड नं.-9 कमरऊ को महिला, वार्ड नं.-10 कांठी मशवा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-11 सखौली को अनारक्षित, वार्ड नं.-12 चांदनी को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-13 भजौन को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-14 सतौन को अनारक्षित तथा वार्ड नं.-15 पौका को अनुसूचित जाति महिला केे लिए आरक्षित किया गया है।
विकास खंड कमरऊ स्थित तिलोरधार के वार्ड नं.-1 जामना को अनारक्षित, वार्ड नं.-2 कांडो च्योग को अनारक्षित, वार्ड नं.-3 शरली मानपुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं.-4 ठोंठा झाखल को महिला, वार्ड नं.-5 टटियाणा को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-6 शिल्ला को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं.-7 दुगाना को महिला, वार्ड नं.-8 शमाह पमता को महिला, वार्ड नं.-9 कमरऊ को महिला, वार्ड नं.-10 कांठी मशवा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-11 सखौली को अनारक्षित, वार्ड नं.-12 चांदनी को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-13 भजौन को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-14 सतौन को अनारक्षित तथा वार्ड नं.-15 पौका को अनुसूचित जाति महिला केे लिए आरक्षित किया गया है।
विकास खंड पांवटा साहिब के वार्ड नं.-1 बनौर को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-2 नघेता को महिला, वार्ड नं.-3 गोज्जर अडायन को महिला, वार्ड नं.4- बढाना को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-5 राजपुर को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-6 डान्डा को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-7 भंगानी को अनारक्षित, वार्ड नं.-8 मानपुर देवड़ा को अनारक्षित, वार्ड नं.-9 गोरखूवाला को महिला, वार्ड नं.-10 डोबरी सालवाला को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-11 मुगलांवाला करतारपुर को अनारक्षित, वार्ड नं.-12 शिवपुर को महिला, वार्ड नं.-13 फुलपुर को महिला, वार्ड नं.-14 कुंजा को अनारक्षित, वार्ड नं.-15 निहालगढ़ को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं.-16 अजौली को महिला, वार्ड नं.-17 अमर कोट को अनारक्षित, वार्ड नं.-18 बद्रीपुर को अनारक्षित, वार्ड नं.-19 जामनीवाला को महिला, वार्ड नं.-20 कुंडियों को महिला, वार्ड नं.-21 ब्यास को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं.-22 रामपुर भारापुर को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं.-23 धौलाकुआं को अनारक्षित, वार्ड नं.-24 कोलर को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं.-25 हरिपुर, खोल को महिला, वार्ड नं.-26 सैनवाला मुबारिकपुर को महिला, वार्ड नं.-27 माजरा को महिला, वार्ड नं.-28 मेलियों को अनारक्षित, वार्ड नं.-29 मिश्रवाला को अनारक्षित, वार्ड नं.-30 क्यारदा को अनारक्षित, वार्ड नं.-31 पुरुवाला को अनारक्षित, वार्ड नं.-32 पीपलीवाला को महिला, वार्ड नं.-33 पातलियों को अनारक्षित, वार्ड नं.-34 भाटांवाली को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नं.-35 बहराल को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
विकासखंड शिलाई के वार्ड नं.-1 जरवा जुनेली को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-2 अजरौली को अनारक्षित, वार्ड नं.-3 कोटी बौंच को अनारक्षित, वार्ड नं.-4 रास्त को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-5 झकांडों को अनारक्षित, वार्ड नं.-6 कांडो भटनोल को अनारक्षित, वार्ड नं.-7 बांदली को महिला, वार्ड नं.-8 बालीकोटी को अनारक्षित, वार्ड नं.-9 गवाली को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-10 शिलाई को महिला, वार्ड नं.-11 कुंहट को महिला, वार्ड नं.-12 कोटा पाब को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-13 बकरास को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-14 मिल्लाहा को महिला तथा वार्ड नं.-15 नाया पंजोड को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
इसी प्रकार विकास खंड संगड़ाह के वार्ड नं.-1 नौहराधार को महिला, वार्ड नं.-2 चाड़ना को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-3 भराडी को अनारक्षित, वार्ड नं.-4 भवाई को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-5 गेहल को अनारक्षित, वार्ड नं.-6 बडोल को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं.-7 सताहन को अनारक्षित, वार्ड नं.-8 दानाघाटों को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-9 सैंज को महिला, वार्ड नं.-10 रजाणा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-11 रेडली को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-12 लाना पालर को महिला, वार्ड नं.-13 चोकर को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-14 भाटन भुजौंड को महिला तथा वार्ड नं.-15 लानाचेता को अनारक्षित किया गया है।
वहीं, विकास खंड पच्छाद के वार्ड नं.-1 वासनी को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-2 लाना भल्टा को महिला, वार्ड नं.-3 मानगढ़ को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-4 लानाबांका को अनारक्षित, वार्ड नं.-5 बजगा को महिला, वार्ड नं.-6 सराहां को अनारक्षित, वार्ड नं.-7 सिरमौरी मंदिर को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-8 काटली को अनारक्षित, वार्ड नं.-9 सुरला-जनोट को महिला, वार्ड नं.-10 बनी बखोली को महिला, वार्ड नं.-11 नैनाटिक्कर को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-12 बाग पशोग को अनारक्षित, वार्ड नं.-13 डिलमन को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-14 नारग को अनुसूचित जाति तथा वार्ड नं.-15 कोटला बरोग को महिला के आरक्षित किया गया है।
सिरमौर में जिला परिषद के 17 वार्डों के लिए आरक्षण रोस्टर जारी
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने सिरमौर के विकास खंड पांवटा साहिब, राजगढ़, शिलाई, पच्छाद, संगड़ाह, नाहन, ददाहू तथा कमरऊ स्थित तिलोरधार के जिला परिषद सदस्य के पदों के आरक्षण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार वार्ड नं.-1 नौहराधार को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-2 दानाघाटों को महिला, वार्ड नं.-3 रास्त को अनारक्षित, वार्ड नं.-4 शिलाई को अनारक्षित, वार्ड नं.-5 टटियाणा को अनारक्षित, वार्ड नं.-6 सतौन को महिला, वार्ड नं.-7 भगानी को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड नं.-8 भाटांवाली को अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड नं.-9 पातलियों को अनारक्षित, वार्ड नं.-10 धौलाकुंआ को महिला, वार्ड नं.-11 बनकला को महिला, वार्ड नं.-12 त्रिलोकपुर को अनारक्षित, वार्ड नं.-13 ददाहू को अनुसूचित जाति महिला, वार्ड नं.-14 सराहां को महिला, वार्ड नं.-15 लाना भलटा को अनुसूचित जाति, वार्ड नं.-16 करगाणू को अनुसूचित जाति महिला तथा वार्ड नं.-17 नेरी कोटली को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
सोलन: जिप और बीडीसी का रोस्टर जारी, 50 फीसदी महिलाएं लड़ेंगी चुनाव
उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने जिला परिषद और पंचायत समिति के वार्डों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया है। इसमें जिला परिषद के 17 में से 9 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं पंचायत समिति के रोस्टर में भी महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। जिले के पांच ब्लॉकों में कुल 103 वार्ड शामिल हैं। इनमें सोलन ब्लॉक में 17 में से 9, धर्मपुर में 16 में 8, पट्टा में 15 में 8, कंडाघाट में 15 में 8 और कुनिहार में 23 में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए हैं। चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार रोस्टर के अनुसार अपनी रणनीति तय करेंगे। रोस्टर में 50 प्रतिशत महिलाओं को तवज्जो मिलने से कई उम्मीदवारों की उम्मीदों पर भी असर पड़ा है।
जिला परिषद का रोस्टर
अधिसूचना के अनुसार दाड़ला वार्ड-1 अनारक्षित, सूरजपुर वार्ड-2 महिला, डुमैहर वार्ड-3 महिला, वाकना वार्ड-4 महिला, धंगील वार्ड-5 अनुसूचित जाति, डांगरी वार्ड-6 अनुसूचित जाति महिला, चेवा वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर वार्ड-8 अनारक्षित, टकसाल वार्ड-9 अनारक्षित, दाड़वा वार्ड-10 अनुसूचित जाति महिला, मंधाला वार्ड-11 अनारक्षित, खेड़ा वार्ड-12 अनुसूचित जनजाति महिला, रडयाली वार्ड-13 अनारक्षित, दभोटा वार्ड-14 अनारक्षित, लग वार्ड-15 अनुसूचित जाति, बवासनी वार्ड-16 महिला और बगलैहड़ वार्ड-17 महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं।
पंचायत समिति सोलन
जाबल झमरोट वार्ड-1 महिला, जाडली वार्ड-2 अनारक्षित, शड़ियाणा वार्ड-3 महिला, देवठी वार्ड-4 महिला, बसाल वार्ड-5 महिला, सेरी वार्ड-6 अनारक्षित, सलोगड़ा वार्ड-7 अनुसूचित जाति, जौणाजी वार्ड-8 अनुसूचित जाति महिला, शमरोड़ वार्ड-9 अनुसूचित जाति महिला, ओच्छघाट वार्ड-10 अनारक्षित, सन्होल वार्ड-11 महिला, सपरून वार्ड-12 अनारक्षित, बड़ोग वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, चेवा वार्ड-14 अनुसूचित जाति, बोहली वार्ड-15 अनुसूचित जाति महिला, भोजनगर वार्ड-16 अनुसूचित जाति और डांगरी वार्ड-17 अनारक्षित है।
पंचायत समिति धर्मपुर ब्लॉक
रौड़ी वार्ड-1 अनारक्षित, गुल्हाड़ी वार्ड-2 अनुसूचित जाति महिला, धर्मपुर वार्ड-3 अनारक्षित, गड़खल सनावर वार्ड-4 महिला, कसौली गड़खल वार्ड-5 महिला, जाबली वार्ड-6 अनारक्षित, कोटी नाम्ब वार्ड-7 अनुसूचित जाति, आंजी मातला वार्ड-8 महिला, बनासर वार्ड-9 अनुसूचित जाति, नरायणी वार्ड-10 अनुसूचित जाति महिला, टकसाल-1 वार्ड-11 अनारक्षित, कामली वार्ड-12 अनारक्षित, जंगेशु वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, कोट बेजा वार्ड-14 अनुसूचित जाति, गनोल वार्ड-15 महिला और कोट वार्ड-16 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति पट्टा ब्लॉक
बढ़लग वार्ड-1 अनुसूचित जाति महिला, दाड़वा वार्ड-2 अनुसूचित जाति, जाडला वार्ड-3 महिला, जगजीत नगर वार्ड-4 अनारक्षित, बाड़ियां वार्ड-5 अनुसूचित जाति, कैंडोल वार्ड-6 अनुसूचित जाति, कालुझंडा वार्ड-7 महिला, मंधाला वार्ड-8 अनारक्षित, सूरजपुर वार्ड-9 अनारक्षित, भटोली कलां वार्ड-10 अनारक्षित, गुल्लरवाला वार्ड-11 अनुसूचित जनजाति महिला, सौड़ी वार्ड-12 अनुसूचित जाति महिला, साईं वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, गोयला वार्ड-14 महिला और चंडी वार्ड-15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति कंडाघाट ब्लॉक
छावशा वार्ड-1 अनारक्षित, तुंदल वार्ड-2 अनुसूचित जाति, बीशा वार्ड-3 अनुसूचित जाति, बांजणी वार्ड-4 अनुसूचित जाति महिला, चायल वार्ड-5 अनारक्षित, धंगील वार्ड-6 अनुसूचित जाति, हिन्नर वार्ड-7 अनुसूचित जाति महिला, क्वारग वार्ड-8 अनारक्षित, सिरीनगर वार्ड-9 महिला, देलगी वार्ड-10 महिला, कोट वार्ड-11 महिला, ममलीग वार्ड-12 महिला, सतड़ोल वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, सायरी वार्ड-14 अनारक्षित और कनैर वार्ड-15 महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
पंचायत समिति कुनिहार ब्लॉक
मांगल वार्ड-1 अनारक्षित, सेवड़ा चंडी वार्ड-2 महिला, पारनू वार्ड-3 अनारक्षित, मांगु वार्ड-4 अनुसूचित जाति महिला, दाड़ला वार्ड-5 अनारक्षित, दानोघाट वार्ड-6 अनारक्षित, कोटली वार्ड-7 अनारक्षित, पलोग वार्ड-8 महिला, प्लानियां वार्ड-9 महिला, घनागू घाट वार्ड-10 महिला, देवरा वार्ड-11 महिला, कोठी वार्ड-12 अनुसूचित जाति, डुमैहर वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, मान वार्ड-14 अनुसूचित जाति महिला, भूमती वार्ड-15 महिला, शहरोल वार्ड-16 अनुसूचित जाति, बखालग वार्ड-17 महिला, धुंदन वार्ड-18 अनारक्षित, सनयाडी मोड़ वार्ड-19 अनारक्षित, दसेरन वार्ड-20 अनारक्षित, बलेरा वार्ड-21 अनुसूचित जाति महिला, कुंहर वार्ड-22 महिला और मटेरनी वार्ड-23 अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है।
नालागढ़ ब्लॉक
घोलोवाल वार्ड-1 महिला, बघेरी वार्ड-2 अनारक्षित, मस्तानपुरा वार्ड-3 अनुसूचित जनजाति, जोघों वार्ड-4 महिला, कुंडलू वार्ड-5 महिला, जुखाड़ी वार्ड-6 अनारक्षित, नंड वार्ड-7 महिला, रतवाड़ी वार्ड-8 महिला, मितियां वार्ड-9 महिला, धरमाणा वार्ड-10 महिला, मलौण वार्ड-11 अनुसूचित जाति, सौर वार्ड-12 अनुसूचित जाति, लग वार्ड-13 अनुसूचित जाति महिला, दिग्गल वार्ड-14 अनुसूचित जाति महिला, मटूली वार्ड-15 अनुसूचित जाति, चमदार वार्ड-16 अनुसूचित जाति महिला, रामशहर वार्ड-17 महिला, बारियां वार्ड-18 अनुसूचित जाति महिला, लोधी माजरा वार्ड-19 अनारक्षित, थाना वार्ड-20 अनुसूचित जनजाति महिला, मलपुर वार्ड-21 अनुसूचित जनजाति महिला, किशनपुरा वार्ड-22 अनारक्षित, मानपुरा वार्ड-23 अनारक्षित, सुनेड़ वार्ड-24 अनारक्षित, खेड़ा वार्ड-25 अनारक्षित, किरपालपुर वार्ड-26 अनारक्षित, मंझौली वार्ड-27 अनुसूचित जाति महिला, राजपुरा वार्ड-28 अनारक्षित, रडयाली वार्ड-29 अन्य पिछड़ा वर्ग, भाटियां वार्ड-30 अन्य पिछड़ा वर्ग, ढांग निहली वार्ड-31 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, माजरा वार्ड-32 अनुसूचित जाति, गोल जमाला वार्ड-33 अनारक्षित, दभोटा वार्ड-34 अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, भोगपुर वार्ड-35 महिला, नवांग्राम वार्ड-36 महिला, बगलैहड वार्ड-37 अनुसूचित जाति, पंजेहरा वार्ड-38 अनुसूचित जनजाति, कशमीरपुर वार्ड-39 अनारक्षित और बरुणा वार्ड-40 महिला के लिए आरक्षित है।
लाहौल-स्पीति में दस में पांच जिला परिषद वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
जनजातीय जिले के दस जिला परिषद वार्डों में पांच वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हुए हैं। उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने अधिसूचना जारी कर बताया कि हिमाचल प्रदेश पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत आरक्षण अधिसूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिसूचना के अनुसार जिला परिषद वार्ड उदयपुर, जाहलमा, सिस्सू, लोसर और काजा अनुसूचित जनजाति (महिला) के लिए आरक्षित है। इसके अलावा त्रिलोकनाथ, वारपा, कोलोंग, सगनम अनुसूचित जनजाति तथा केलांग को अनारक्षित रखा गया है। कहा कि यह आरक्षण व्यवस्था पंचायत राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन-2026 के लिए लागू रहेगी। चुनाव प्रक्रिया इसी के अनुरूप संपन्न करवाई जाएगी। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों एवं आम नागरिकों से निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।
जिला परिषद का केलांग वार्ड रहेगा अनारक्षित
पंचायत चुनावों को लेकर लाहौल स्पीति जिले में रोस्टर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिला परिषद के उदयपुर, जाहलमा, लोसर और काजा वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। त्रिलोकनाथ, वारपा-कोलोंग और सगनम वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए तथा सिस्सू वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। केलांग वार्ड अनारक्षित रहेगा। लाहौल पंचायत समिति के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए तथा स्पीति पंचायत समिति के अध्यक्ष पद को अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। पंचायत समिति लाहौल के तिंदी, तिंगरेट, त्रिलोकनाथ, शांशा, कोलोंग, कारदांग और गोंधला वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि गौशाल वार्ड महिला और केलांग वार्ड अनारक्षित रखा गया है। इसके अलावा छह वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहेंगे। इसी प्रकार ग्राम पंचायत तिंदी, चिमरेट, तिंगरेट, शकोली, नालडा, गोहरमा, जोबरंग, रानिका, मुलिंग, खंगसर, शूलिंग, कोकसर, बरबोग, कोलोंग, मडग्रां, लोसर, काजा, डेमुल, दंखर और लांघचा में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं उदयपुर, त्रिलोकनाथ, थिरोट, मूरिंग, जाहलमा, शांशा, वारपा, तांदी, मालंग, गौशाल, गोंधला, कारदांग, दारचा, केलांग, सलग्रां, जुंडा, किशोरी, किब्बर, कुंगरी, सगनम, ताबो और गियू पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि रोटेशन प्रणाली के तहत इस बार कई वार्डों और पंचायतों में आरक्षण श्रेणियों में बदलाव किया गया है। संवाद
कुल्लू: जिप के पांच वार्ड अनारक्षित, सात महिलाओं के लिए आरक्षित
पंचायत चुनावों को देखते हुए जिले में पंचायत प्रधान, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद का रोस्टर जारी कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। रोस्टर का लंबे समय से लोगों को इंतजार था। जिला परिषद वार्ड ब्रौ अनुसूचित जाति महिला, चायल अनुसूचित जाति महिला, बखनाओ अनुसूचित जाति, जरड़ भुट्टी कॉलोनी अनुसूचित जाति, धाउगी, लरांकेलो, मौहल, बलागाड़ और लझेरी वार्ड महिला, जिला परिषद का कटराईं, डुघीलग, बरशैणी, वशिष्ठ और ज्येष्ठा वार्ड अनारक्षित रहेंगे। भुंतर विकास खंड में पंचायत समिति का हाट, बड़ा भूईन, पीणी और बराधा वार्ड अनुसूचित जाति महिला, नरैश, खोखन और भलाण-एक वार्ड अनुसूचित जाति, जल्लुग्रां, भूईन, रैला, रोट, चौंग, कसोल, शिलीहार, पुंथल, मंझली वार्ड महिला के लिए आरक्षित होगा। ज्येष्ठा, मणिकर्ण, तलाड़ा, बजौरा, शुरढ़, दनोगी, देवगढ़गोही, बरशैणी और शमशी वार्ड अनारक्षित रहेगा। पंचायत समिति कुल्लू विकास खंड का वार्ड शिलीराजगिरी व चतानी अनुसूचित जाति महिला, जरड़ भुट्टी कॉलोनी और मौहल अनुसूचित जाति, चंसारी, भल्याणी, खड़ीहार, डुखरीगाहर, तलोगी, बल्ह और पूईद महिला जबकि डुघीलग, तिउन, बंदरोल, शिलानाल, चौपाड़सा, कोठीसारी, बाशिंग वार्ड अनारक्षित रहेगा। नग्गर खंड का पंचायत समिति वार्ड कराड़सू, रायसन और गाहर अनुसूचित जाति महिला, नग्गर और चचोगा अनुसूचित जाति, पनगां अनुसूचित जनजाति महिला, वशिष्ठ अनुसूचित जनजाति, ब्राण, मंडलगढ़, दुआड़ा, लरांकेलो, कटराईं, देवगढ़, पिछलीहार, करजां और अरछंडी महिला, सरसेई, जगतसुख, शलीन, शनाग, बुरूआ, नसोगी, हलाण-दो, प्रीणी और पहचान वार्ड अनारक्षित किया गया है। विकास खंड बंजार में पंचायत समिति वार्ड देउरीधार और मंगलौर अनुसूचित जाति महिला, चनौन और तुंग अनुसूचित जाति, बिहार, बलागाड़, गोपालपुर, चकुरठा, तांदी व धाउगी महिला जबकि सराज, कलवारी, खाबल, सुचैहण, शिल्ली अनारक्षित रहेंगे।
प्रधान पद आरक्षण
भुंतर विकास खंड
भुलंग अनुसूचित जाति महिला
पाहनाला अनुसूचित जाति महिला
शिल्हीराजगिरी अनुसूचित जाति महिला
शिलानाल अनुसूचित जाति महिला
मानगढ़ अनुसूचित जाति महिला
चतानी अनुसूचित जाति
बाशिंग अनुसूचित जाति
ग्राहण अनुसूचित जाति
न्योली अनुसूचित जाति
चौकीडोभी अनुसूचित जाति
बंदल महिला
खड़ीहार महिला
चंसारी महिला
सेउगी महिला
भूमतीर महिला
मौहल महिला
पूईद महिला
कोठीसारी महिला
फलाण महिला
डुखरीगाहर महिला
बल्ह दो महिला
भल्याणी महिला
मझाट महिला
ब्राम्हण महिला
डुघीलग महिला
बंदरोल अनारक्षित
पीज अनारक्षित
बाराहार अनारक्षित
तलोगी अनारक्षित
जिंदौड़ अनारक्षित
बल्ह अनारक्षित
तिउन अनारक्षित
बुआई अनारक्षित
चौपाड़सा अनारक्षित
माशना अनारक्षित
जरड भुट्टी कालोनी अनारक्षित
नलहाच अनारक्षित
बस्तोरी अनारक्षित
बनोगी अनारक्षित
विकास खंड मनाली में प्रधान पद आरक्षण
बैंची अनुसूचित जाति महिला
राउगी अनुसूचित जाति महिला
गाहर अनुसूचित जाति महिला
कराड़सू अनुसूचित जाति महिला
नग्गर अनुसूचित जाति महिला
सोयल अनुसूचित जाति
बड़ाग्रां अनुसूचित जाति
मनाली अनुसूचित जाति
काईस अनुसूचित जाति
पनगां अनुसूचित जनजाति महिला
गोजरा अनुसूचित जनजाति महिला
सोयल- दो महिला
रियाड़ा महिला
मंडलगढ़ महिला
दुआड़ा महिला
अरछंडी महिला
देवगढ़ महिला
रूमसू महिला
करजां महिला
पिछलीहार महिला
ब्राण महिला
शिरढ़ महिला
सरसेई महिला
नथान महिला
सलिंगचा महिला
कटराईं महिला
हुरंग अनारक्षित
लरांकेलो अनारक्षित
वशिष्ठ अनारक्षित
हलाण-एक अनारक्षित
नसोगी अनारक्षित
जाणा अनारक्षित
शलीन अनारक्षित
बुरूआ अनारक्षित
जगतसुख अनारक्षित
शिला हलाण अनारक्षित
शनाग अनारक्षित
हलाण-दो अनारक्षित
चचोगा अनारक्षित
कन्याल अनारक्षित
पलचान अनारक्षित
भुंतर विकास खंड में प्रधान पद आरक्षण
कोठीभलाण अनुसूचित जाति महिला
कलैहली अनुसूचित जाति महिला
जां अनुसूचित जाति महिला
रोट अनुसूचित जाति महिला
बड़ाभूईन अनुसूचित जाति महिला
तलपीणी अनुसूचित जाति महिला
पीणी अनुसूचित जाति महिला
जिया अनुसूचित जाति महिला
हाट अनुसूचित जाति
हुरला अनुसूचित जाति
भ्रैंण अनुसूचित जाति
नरैश अनुसूचित जाति
जल्लुग्रां अनुसूचित जाति
खोखन अनुसूचित जाति
परगाणू अनुसूचित जाति
शाट महिला
भूईण महिला
कसोल महिला
रैला-दो महिला
शिलीहार-दो महिला
दलासणी महिला
चौंग महिला
रैला महिला
पुंथल महिला
मशंगा महिला
बशौणा महिला
न्यूल महिला
रतोचा महिला
छेंउर महिला
ज्येष्ठा महिला
शियाह महिला
छलाल महिला
तेगूबेहड़ महिला
मंझली अनारक्षित
बराधा अनारक्षित
गड़सा अनारक्षित
दियार अनारक्षित
शिलीहार अनारक्षित
तलाड़ा अनारक्षित
जरी अनारक्षित
भलाण-एक अनारक्षित
पारली अनारक्षित
भलाण-दो अनारक्षित्र
शुरढ़ अनारक्षित
मणिकर्ण अनारक्षित
सचाणी अनारक्षित
शमशी अनारक्षित
बजौरा अनारक्षित
बरशैणी अनारक्षित
देवगढ़गोही अनारक्षित
दनोगी अनारक्षित
मलाणा अनारक्षित
विकास खंड बंजार प्रधान पद आरक्षण
देहुरीधार अनुसूचित जाति महिला
पलाहच अनुसूचित जाति महिला
जमद अनुसूचित जाति महिला
चनौन अनुसूचित जाति महिला
थाटीबीड़ अनुसूचित जाति महिला
लारजी अनुसूचित जाति महिला
मंगलौर अनुसूचित जाति
कनौन अनुसूचित जाति
कलवारी अनुसूचित जाति
तुंग अनुसूचित जाति
कंडीधार अनुसूचित जाति
बाहू महिला
देउठा महिला
बिहार महिला
खाड़ागाड़ महिला
मशियार महिला
बनोगी महिला
गाड़ापारली महिला
धाउगी महिला
गोपालपुर महिला
बलागाड़ महिला
सराज महिला
कोठीचैहणी महिला
शिल्ली महिला
शैंशर महिला
श्रीकोट अनारक्षित
चकुरठा अनारक्षित
मोहनी अनारक्षित
सजवाड़ अनारक्षित
शिकारीघाट अनारक्षित
पेखड़ी अनारक्षित
खाबल अनारक्षित
दुशाहड़ अनारक्षित
तांदी अनारक्षित
शांघड़ अनारक्षित
कोटला अनारक्षित
नोहांडा अनारक्षित
टील अनारक्षित
सुचैहण अनारक्षित
शरची अनारक्षित
मंडी जिला रोस्टर
धर्मपुर बीडीसी चुनाव का रोस्टर जारी
धर्मपुर उपमंडल में पंचायत समिति (बीडीसी) चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में धर्मपुर के एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने पंचायत समिति धर्मपुर का चुनावी रोस्टर जारी कर दिया है। रोस्टर के मुताबिक इस बार पंचायत समिति अध्यक्ष की कुर्सी महिला वर्ग के लिए आरक्षित रहेगी। इससे क्षेत्र में महिला नेतृत्व को बढ़ावा मिलेगा। रोस्टर जारी होने के साथ ही क्षेत्र में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों ने अपने-अपने वार्डों में सक्रियता बढ़ा दी है और राजनीतिक समीकरण बनने लगे हैं। महिला वर्ग के लिए अध्यक्ष पद आरक्षित होने से कई नए चेहरे भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। एसडीएम जोगिंद्र पटियाल ने बताया कि रोस्टर पूरी पारदर्शिता के साथ तय किया गया है। चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है। इस बार अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने से पंचायत स्तर पर महिलाओं की भागीदारी और नेतृत्व क्षमता को नया आयाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इससे विकास कार्यों में नई सोच और प्राथमिकताओं को बल मिलेगा। अब रोस्टर जारी होने के बाद सभी की नजरें आगामी चुनाव कार्यक्रम की घोषणा पर टिक गई हैं।
इस प्रकार रहेगा वार्ड वार आरक्षण
सोहर, महिला,
धलारा, महिला,
स्योह, महिला,
तनेहड़, अनारक्षित
सिधपुर, अनुसूचित जाति,
दबरोट, अनारक्षित
सरी, अनारक्षित,
बनाल, अनुसूचित जाति,
गयूण, महिला,
टौरजाजर, अनुसूचित जाति महिला
चनौता, अनुसूचित जाति महिला,
सधोट, अनारक्षित,
पिपली भराड़ी, महिला,
घरवासड़ा, अनारक्षित,
चोलथरा, अनारक्षित,
ग्रयोह, अनारक्षित,
टिहरा, महिला,
तन्यार, महिला,
कमलाह, अनारक्षित,
देवगढ़, महिला।
सराज: प्रधान पद की 50 फीसदी सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित
जिले के सराज विकास खंड के तहत 36 ग्राम पंचायतों के लिए प्रधान पद के आरक्षण की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। जारी विवरण के अनुसार इस बार भी चुनावी रण में आधी आबादी का दबदबा रहेगा। विकास खंड की 50 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। प्रशासन की ओर से जारी सूची के अनुसार 13 पंचायतों को सामान्य महिला वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें बुंग (रेलचौक), शरण, कान्डा बगस्याड़, जैंशला, झुंडी, परखैर, मुरहाग, काकड़ाधार, रोड़, गुडाह, सुनाह लंबाथाच, जंजैहली और चियुणी शामिल हैं। इन पंचायतों में अब केवल महिला उम्मीदवार ही प्रधान पद का चुनाव लड़ सकेंगी। अनुसूचित जाति महिला व वर्ग का गणित निर्धारण के अनुसार पांच पंचायतों को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इनमें कल्हणी, थुनाग, संगलवाड़ा, भाटकीधार और तुंगाधार शामिल हैं। इसके अलावा, नैहरा (मैहरीधार), चेत (सोझा), झरेड़ और ढीम कटारू पंचायतों में अनुसूचित जाति के उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर सकेंगे। सराज की 14 पंचायतों को अनारक्षित रखा गया है। यहां किसी भी श्रेणी के उम्मीदवार चुनाव लड़ने के लिए पात्र होंगे। इनमें शिकावरी, बहल (बहलीधार), केयोली, बगड़ाथाच, शिल्हीबागी, छतरी, थाना, गत्तु, धार जरोल, ब्रयोगी, बागा चनोगी, बहल (सैंज), लेहथाच और खबलेच शामिल हैं। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही सराज क्षेत्र में चुनावी हलचल बढ़ गई है। संभावित उम्मीदवारों ने अपनी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है।
धर्मपुर ब्लॉक में प्रधान पद का आरक्षण रोस्टर जारी
धर्मपुर विकास खंड में पंचायत चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने विकास खंड धर्मपुर की सभी 58 ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण रोस्टर की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस रोस्टर के जारी होते ही संभावित प्रत्याशियों ने अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं और पंचायत स्तर पर चुनावी माहौल गरमाने लगा है। प्रशासन की ओर से जारी सूची में पंचायतों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए छह पंचायतें आरक्षित हैं। इनमें लंगेहड़, ब्रांग, लौगणी, टौर जाजर, चनौता और ठाना (बरोटी) शामिल हैं। अनुसूचित जाति (एससी) के लिए भी छह पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें सरस्कान, घनाला, सिद्धपुर, पिपली (भराडी), चौकी और स्योह शामिल हैं। महिलाओं के लिए 23 पंचायतें आरक्षित की गई हैं। इनमें कून, कुमहारडा, खनौड़, कोट, रोसो, नेरी, बनेरडी, गवैला, बसंतपुर (रसैण), जोढ़न, कांगो का गैहरा, धलारा, बिंगा, ततोहली परडाणा, सजाओ पिपलू, डरवाड़, टोर खोला, सकलाना, पैहड़, गरोडू, गियुण, भूर और टिहरा शामिल हैं। इसके अलावा 23 पंचायतें अनारक्षित (सामान्य) हैं। इनमें कोठुआ, बहरी, तन्यार, बनाल, सधोट, दबरोट, सरौण, तनेहड़, सरी, सोहर, बैरी (अप्पर), देवगढ़, हुक्कल, ध्वाली, घरवासडा, कमलाह, समौड़, भदेहड़, ग्रियोह, पपलोग, भरौरी, चोलथरा और चसवाल शामिल हैं। रोस्टर जारी होने के बाद अब संभावित उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क तेज करने में जुट गए हैं। धर्मपुर ब्लॉक में इस बार महिला आरक्षण की संख्या अधिक होने से कई पंचायतों में नए चेहरे सामने आने की संभावना जताई जा रही है। वहीं, आरक्षित वर्गों को भी नेतृत्व का अवसर मिलने से ग्रामीण स्तर पर लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।
बालीचौकी में पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण जारी
जिले की विकास खंड बालीचौकी में सामान्य पंचायत चुनाव 2026 के लिए ग्राम पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। झीड़ी, जला काशना, माणी, खोलानाल, पलसेहड़, फर्श, टकोली, तथा खाहरी पंचायत में प्रधान पद अनुसूचित जाति वर्ग की महिला के लिए आरक्षित है। कून, भटवाड़ी, देवधार, बसूट, थाची, कसौड़, पाली व खणी अनुसूचित जाति, कथयारी, राहला, टिक्कर, स्वाखरी, शिल्हमशोरा, जुफरकोट, खलवाहण, पंजाई, खौली, कोट ढल्यास, बालीचौकी, नाऊ, थाचाधार, काऊ, बुंग जलहगाड़, खुहण, लघडयाणा (कशल) पंचायत में प्रधान पद महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित है। इसके अलावा चैहटीगढ़, गुराण, भनवास, सोमगाड़, कोटाधार, बांधी, थाटा, किगस, घाट, रेश, नगवाईं, औट, कुकलाह, कांढा, सुधराणी, मुराह और नलवागी में प्रधान पद अनारक्षित किया गया है।
कांढी बाड़ी, बाड़ो रहोड़ा और गलयोग अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित
विकास खंड निहरी में ग्राम पंचायत प्रधान पदों के लिए आरक्षण सूची जारी होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित उम्मीदवारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए कांढी बाड़ी, बाड़ो रहोड़ा और गलयोग (सीणी) पंचायतें शामिल हैं। झुंगी, जरल (करसोग), चौकी, सोझा, बलग, बजीहण किंदर और बंदली पंचायतों में प्रधान पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है। द्रुमट बेहली, घड़ोई और बोई पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वहीं, घरोट, रोहांडा, शेगल, परेसी, निहरी, धन्यारा और मरहड़ा पंचायतों में प्रधान पद अनारक्षित हैं।
ढाबण व भयारटा में प्रधान पद ओबीसी के लिए आरक्षित
विकास खंड धनोटू की ग्राम पंचायतों के प्रधान पदों के लिए आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। उपायुक्त मंडी की ओर से जारी इस सूची में सभी 32 पंचायतों को अलग-अलग श्रेणियों, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला तथा सामान्य (अनारक्षित) में वर्गीकृत किया गया है। अनुसूचित जाति महिला के लिए निचली बेहली (भलावाण), स्यांजी (कोठी), कनेड, छातर, सलवाहण, अपर बेहली, महादेव, भनाणा, पलोहटा पंचायत शामिल है। अनुसूचित जाति वर्ग के लिए दयारगी, कोट, जुगाहण, धीड़ी, मनदर, चांबी, फगवास, भौर, अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए ढाबण जबकि भयारटा पंचायत में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला प्रधान बनेगी। महिला (सामान्य) वर्ग के उम्मीदवार के लिए शाली, चौक, दुगराई, रेफल, मगर पाधरु, छम्यार जबकि डोलधार बृखमणी, अणु, बग्गी, घागाल, रजवाड़ी व जदेवी पंचायत में प्रधान पद अनारक्षित है।
सदर मंडी में पंचायत प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी
जिला के सदर विकास खंड में पंचायत चुनाव को लेकर प्रधान पदों का आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर जारी होते ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं और संभावित उम्मीदवार अपनी-अपनी पंचायतों में सक्रिय होने लगे हैं। मैगल, शिवा, मराथू, बगी (तुंगल), भरौण, नसलोह, मांथला और सदयाणा पंचायतों में प्रधान पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं, बीर, सैण, रंधाड़ा, सेहली, पंडोह, साई और नलवाय अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। कोट, डवाहण, खलाणू, उपरली सुराड़ी, लागधार, द्रुब्बल, कसाण, डंढाल, भरगांव, निचला लोट, तरनोह, टांडू, सदोह कोटली, धन्यारा, हटौण, टिल्ली कैहनवाल, तांदी, किटिंढी और घ्राण पंचायत को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। मासड़, जनेड़, पधियूं, देवरी, तरयांबली, जागर, धार कमांद, मझवाड़, नागधार, कुटाहर रियागड़ी, धुआं देवी, मैहणी, गुमाणू, शेगली, शकरयार (गाड़), कटौला, तुंग, टिहरी, स्योग पंचायत को अनारक्षित रखा गया है। आरक्षण रोस्टर जारी होने के बाद अब पंचायतों में चुनावी माहौल गरमाने लगा है। महिला आरक्षण बढ़ने से नई नेतृत्व क्षमता उभरने की संभावना जताई जा रही है।
सुंदरनगर में पंचायत समिति के आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित
सुंदरनगर विकास खंड के अंतर्गत पंचायत समिति (बीडीसी) के 16 वार्डों का रोस्टर जारी कर दिया गया है। रोस्टर के अनुसार आठ वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं, जबकि चार वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए निर्धारित किए गए हैं। इनमें से दो वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। वार्ड नंबर 1 पौड़ाकोठी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि वार्ड नंबर 2 मलोह महिला के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 3 सलापड़ कॉलोनी और वार्ड नंबर चार सेरीकोठी अनारक्षित रखे गए हैं। वार्ड नंबर पांच ध्वाल अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। वार्ड नंबर 6 सलापड़ महिला वर्ग के लिए निर्धारित किया गया है। वार्ड नंबर 7 डैहर, वार्ड नंबर 8 जड़ोल और वार्ड नंबर 9 बरोटी अनारक्षित हैं। वार्ड नंबर 10 चनोल महिला के लिए आरक्षित है, जबकि वार्ड नंबर 11 टिहरी अनारक्षित रखा गया है। वार्ड नंबर 12 बरतो, वार्ड नंबर 13 चमुखा और वार्ड नंबर 14 कपाही महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं वार्ड नंबर 15 कलौहड़ अनुसूचित जाति के लिए और वार्ड नंबर 16 खिलड़ा अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। खंड विकास अधिकारी नियॉन धैर्य शर्मा ने रोस्टर जारी करने की पुष्टि की है।
पंचायत समिति द्रंग के 24 वार्डों का रोस्टर जारी
। पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन विभाग ने प्रक्रिया तेज कर दी है। इसी कड़ी में एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ठाकुर ने पंचायत समिति द्रंग के 24 वार्डों के लिए आरक्षण का रोस्टर जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के लिए वार्डों का निर्धारण में बरोट वार्ड पिछड़ा वर्ग महिला, बरधान पिछड़ा वर्ग, धमच्चयाण अनारक्षित, सुधार आरक्षित पिछड़ा वर्ग महिला, टिक्कर आरक्षित पिछड़ा वर्ग, बथेरी अनारक्षित, पाली महिला, बडीधार अनारक्षित, कुफरी अनारक्षित, चेली अनारक्षित, कुन्नू अनुसूचित जाति, डलाह अनुसूचित जाति महिला, गवाली महिला, जिल्लहण अनारक्षित, उरला अनुसूचित जाति, रोपा पधर अनारक्षित, हारगुनैण अनुसूचित जाति महिला, निचला गरोडू महिला, मसौला महिला और रास्ट बगला वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित किया गया है।
सुंदरनगर की 32 पंचायतों का रोस्टर
डैहर (मंडी)। सुंदरनगर विकास खंड की 32 पंचायतों का सामान्य निर्वाचन के लिए रोस्टर जारी हो गया है। विकास खंड सुंदरनगर की ग्राम पंचायत प्रधान पद के लिए 32 में 12 अनारक्षित पद, 12 महिलाओं जबकि चार पद अनुसूचित जाति और चार अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किए गए हैं। खिलड़ा, कलौहड़, ध्वाल और पौड़ाकोठी पंचायत अनुसूचित जाति महिला, सेरी कोठी, दयोही, बटवाड़ा और चमुखा पंचायत अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई। मलोह, चनोल, नालग, अरठीं, कॉगू, चुरड़, सलापड़, भनवाड, कपाही, नई बनी पंचायत ज्योर, सलवाणा, टिहरी और कंदार पंचायत महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बोबर, बायला, बरतो, बरोटी, जांबला, जडोल, समौण, जरल (सुंदरनगर), बीणा, डैहर सहित सलापड़ कालोनी पंचायत को अनारक्षित किया गया है।
पंचायत समिति बल्ह की आरक्षण सूची हुई जारी
पंचायत समिति बल्ह की आरक्षण सूची जारी हो गई है। सोमवार को पंचायत चुनाव के लिए यह सूची उप-मंडलाधिकारी (ना) बल्ह स्मृतिका नेगी ने जारी की है। इस बार 23 में से 12 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं जिनमें से 6 वार्ड सामान्य महिला, 5 अनुसूचित जाति महिला व एक वार्ड अन्य पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। जबकि चार अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं जिसमें अनुसूचित जाति से संबंधित महिला व पुरुष दोनों ही चुनाव लड़ सकते हैं। 7 वार्ड अनारक्षित है। अनारक्षित वार्ड में ट्रोह, कसारला कैहड, कोठी, हल्यातर, सिध्यानी, लोअर रिवालसर, महिला (महिला सामान्य) के लिए कोठी गेहरी, सरध्वार, बैहल मांडल, लुहाखर, गलमा, अनुसूचित जाति के लिए भड्याल,सकरोहा, खांदला, बैरकोट, अनुसूचित जाति महिला के लिए बडसू, गोडा गागल, कुम्मी, लोहारा, स्यांह तथा अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए बाल्ट शामिल हैं।