फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP New Education Secretary: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग संभालेंगे शिक्षा विभाग का जिम्मा

Thu, 26 May 2022 08:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

कार्मिक विभाग ने गुरुवार को मनीष गर्ग को प्रधान सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्ति देने की अधिसूचना जारी कर दी है। मनीष गर्ग करीब छह वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सेवाएं दे रहे थे। 
विज्ञापन
आईएएस मनीष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे 1996 बैच के आईएएस अधिकारी मनीष गर्ग हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग का जिम्मा संभालेंगे। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को मनीष गर्ग को प्रधान सचिव शिक्षा के पद पर नियुक्ति देने की अधिसूचना जारी कर दी है। मनीष गर्ग करीब छह वर्षों से प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में सेवाएं दे रहे थे। संयुक्त सचिव शिक्षा मंत्रालय के पद पर रहते हुए मनीष गर्ग ने हिमाचल प्रदेश के शिक्षा विभाग के लिए कई योजनाएं मंजूर करवाई हैं। गर्ग के प्रदेश में लौटने से शिक्षा विभाग को काफी लाभ होगा। उधर, रजनीश को शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। रजनीश के पास अब वन और आईटी विभाग ही रहेंगे। 

विज्ञापन


तीन जिला उपनिदेशकों सहित 10 खंड विकास अधिकारियों के तबादले
वहीं, ग्रामीण विकास विभाग ने तीन जिला उपनिदेशकों सहित दस खंड विकास अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जिला उपनिदेशक कल्याणी गुप्ता को सिरमौर से शिमला, अभिषेक मित्तल को शिमला से सिरमौर और कृति चंदेल को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन शिमला से शिमला मुख्यालय में नियुक्ति दी गई है। खंड विकास अधिकारियों में सुतेंद्र ठाकुर को करसोग से चुराग, जगदीप सिंह को ठियोग से कल्पा, मुकेश को नग्गर से भुंतर, राजेश्वर भाटिया को पंचरुखी से बसंतपुर, मनोज कुमार को भोरंज से नालागढ़, ओमपाल को नालागढ़ से गगरेट, भानु प्रताप को गगरेट से ऊना, संजीव पूरी को नादौन से नयनादेवी, विवेक पाल को नयनादेवी से निहारी और अंकित कोटिया को मशोबरा से तकनीकी विशेषज्ञ शिमला के लिए स्थानांतरित किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें