गार्ड की शिकायत के बाद वन विभाग की टीम ने शलोट गांव के साथ लगते जंगल में सैकड़ों पेड़ों के कटे ठूंठ पाए। इनमें देवदार , बान के अलावा चीड़ के पेड़ भी शामिल थे। इनकी मार्केट वेल्यू करीब 20 से 30 लाख के करीब बताई गई थी।
अवैध पेड़ कटान का मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने भूप सिंह के खिलाफ पुलिस थाना ढली में एफ आईआर भी दर्ज करवाई। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय करोल व न्यायाधीश अजय मोहन गोयल की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई के बाद कहा कि इतने बड़े पैमाने पर वन कटान के लिए केवल
सेवानिवृत्त फ ॉरेस्ट गार्ड हरी सिंह, डिप्टी रेंजर विक्की चौहान और प्रकाश चंद को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इसमें अन्य वन कर्मी भी संलिप्त होंगे। इन तीन वन कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाई अमल में लाई गई है।
इस मामले में रेंज ऑफि सर अनु ठाकुर की शिकायत पर पुलिस ने जुन्गा के शलोट गांव के भूप राम के खिलाफ फ ॉरेस्ट एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया था कि जंगल में पेड़ों का कटान पिछले 4 साल से गुपचुप तरीके से हो रहा था।
कोर्ट ने प्रधान सचिव वन को यह बताने के आदेश भी दिए कि इस मामले में संलिप्त दोषी वन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई अमल में लाई गई है। मामले पर सुनवाई 31 मई को होगी।