प्रदेश में कांग्रेस सरकार आने के बाद कंडाघाट में एक जनसभा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने 50 बिस्तरों के अस्पताल के निर्माण की घोषणा की थी। अब भाजपा सरकार पूर्व कांग्रेस सरकार के निर्णय के खिलाफ मुखर हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने नागरिक अस्पताल और संयुक्त जांच प्रयोगशाला का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में रोगियों से भी बातचीत कर प्रदान की जा रही सुविधाओं के बारे में जाना।
स्वास्थ्य मंत्री ने आयुर्वेदिक अस्पताल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सक की गैरहाजिर पाए गए। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री ने उच्च अधिकारियों से बात कर आगामी कार्रवाई अमल में लाने को कहा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार अपने कार्यकाल के दौरान अस्पतालों में खल रही चिकित्सकों की कमी को पूरा नहीं कर पाई, लेकिन अब भाजपा सरकार द्वारा 100 दिन के भीतर चिकित्सकों की कमी को पूरा करेगी।